'शेर तो कल्ला ही काफी है...' सवाई माधोपुर महिला थाने की रील वायरल, महिला थाना प्रभारी और CI कटघरे में!

सुनील जोशी

• 03:29 PM • 29 Jul 2026

सवाई माधोपुर के महिला थाने में बनी एक वीडियो रील सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. इसमें थाना प्रभारी रुक्मणी गुर्जर, सीआई टीना सोगरवाल और भाजपा नेत्री मेहनाज पटेल नजर आ रही हैं.

Sawai Madhopur
Sawai Madhopur
Google CTA

सवाई माधोपुर के महिला थाने की रील से बढ़ा विवाद, हरियाणवी गाने पर अधिकारियों की मौजूदगी पर उठे सवाल

Read more!

राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित महिला थाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है. वायरल रील में सवाई माधोपुर महिला थाना प्रभारी रुक्मणी गुर्जर, सीआई टीना सोगरवाल और भाजपा की स्थानीय नेत्री मेहनाज पटेल एक साथ नजर आ रही हैं.

पूरा मामला वीडियो के बैकग्राउंड में बज रहे हरियाणवी गाने से जुड़ा है. इस गाने के बोल अपराधियों और बदमाशों की धौंस और दबदबे से जुड़े हुए हैं. गाने का भाव कुछ इस तरह है कि शेर अकेला ही काफी होता है और बड़े-बड़े बदमाश हमारी जेलों में बंद रहते हैं. सरकारी थाने के भीतर इस तरह के विवादित गानों पर रील सामने आने के बाद यूजर्स सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

खबरों के मुताबिक, भाजपा नेत्री मेहनाज पटेल किसी काम और चाय-पे-चर्चा के सिलसिले में महिला थाने पहुंची थीं. इसी दौरान उन्होंने दोनों महिला अधिकारियों के साथ यह वीडियो शूट किया और बाद में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर हरियाणवी ऑडियो लगाकर शेयर कर दिया.

खास बात यह है कि इस रील में दोनों महिला पुलिस अधिकारी सीधे तौर पर कोई डांस या एक्टिंग करती नहीं दिख रही हैं, लेकिन थाने के भीतर और उनकी मौजूदगी में बने इस वीडियो को लेकर लोगों ने सवाल खड़े कर दिए हैं. चर्चा में आईं सीआई टीना सोगरवाल इससे पहले भी बॉलीवुड गानों पर डांस रील्स बनाने को लेकर काफी वायरल हो चुकी हैं. फिलहाल इस पूरे विवाद पर पुलिस प्रशासन या संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

वीडियो देखिए