सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में खुल गए कई राज! ऐसे रची गई साजिश

शरत कुमार

• 06:06 AM • 06 Dec 2023

sukhdev singh gogamedi: राजस्थान के जयपुर (Jaipur News) में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी (sukhdev singh gogamedi) को घर में घुसकर ताबड़तोड़ 4 गोलियां मार दी गईं.इस घटना के बाद अब प्रदेश के राजपूत समाज में आक्रोश हैं. कई जगहों पर विरोध-प्रदर्शन के साथ बंद का आह्वान किया गया है. अब इस मामले […]

Live update: Karni sena President Murder- गोगामेड़ी का अंतिम संस्कार होगा कल, इन मांगों पर बनी सहमति
Live update: Karni sena President Murder- गोगामेड़ी का अंतिम संस्कार होगा कल, इन मांगों पर बनी सहमति
Google CTA

sukhdev singh gogamedi: राजस्थान के जयपुर (Jaipur News) में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी (sukhdev singh gogamedi) को घर में घुसकर ताबड़तोड़ 4 गोलियां मार दी गईं.इस घटना के बाद अब प्रदेश के राजपूत समाज में आक्रोश हैं. कई जगहों पर विरोध-प्रदर्शन के साथ बंद का आह्वान किया गया है. अब इस मामले में एक के बाद एक कई राज खुल रहे हैं.

Read more!

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की साजिश जयपुर में ही रची गई थी. शूटआउट में मरने वाले नवीन सिंह शेखावत ने 30 नवम्बर को वैशाली नगर से स्कॉर्पियो गाड़ी किराया पर ली थी. दो-तीन दिनों में किराए की गाड़ी से हत्या कर भागने की फिराक में था. लेकिन उसे वक्त नहीं मिल पाया.

3 में से 2 सुरक्षाकर्मी थे छुट्टी पर, आरोपी को लग गई थी भनक

मंगलवार सुबह कम्पनी आवास में जाकर 2 हजार रूपए जमा करवाए और एक दिन और किराया बढ़ाया. वैशाली नगर के चौराहे पर CCTV में आरोपी स्कॉर्पियो ले जाते हुए दिखाए दे रहे हैं. नवीन सिंह शेखावत पहले भी गोगामेड़ी से मिल चुका था और यहां आता जाता रहता था. उसने पता लगा लिया था कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की सुरक्षा में तैनात 3 में से दो सुरक्षाकर्मी छुट्टी पर हैं.

गोगामेड़ी इस वजह से आए थे जयपुर

हालांकि पुलिस इसकी भी जांच कर रही है कि 3 में से दो निजी सुरक्षाकर्मी हमले के दिन छुट्टी पर क्यों थे? सुखदेव सिंह गोगामेड़ी इन दिनों कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी धर्मेन्द्र राठौड़ के करीब थे. लिहाजा एक निजी स्कूल के लाइसेंस के नियमितीकरण के सिलसिले में मिलने के लिए आए हुए थे.