जयपुर: दिवंगत सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के गांव में फायरिंग, पत्नी शीला को जान से मारने की धमकी

न्यूज तक डेस्क

03 Jun 2025 (अपडेटेड: Jun 3 2025 7:27 PM)

गोगामेड़ी गांव में 3 बदमाशों ने फायरिंग कर दी, शीला शेखावत को विदेश से जान से मारने की धमकी मिली. सुखदेव गोगामेड़ी की पत्नी और करणी सेना की कार्यकारी अध्यक्ष शीला बोलीं- "हमारी बंदूक से भी फूल नहीं, पित्तल निकलेंगे".

गोगामेड़ी फायरिंग, शीला शेखावत धमकी, Sukhdev Gogamedi wife, Karni Sena leader firing, Rajasthan crime news, gangster threat karni sena
तस्वीर: न्यूज तक.
Google CTA

गोगामेड़ी गांव में कार सवार होकर आए 3 बदमाशों ने फायरिंग की. घटना के वक्त सुखदेव गोगामेड़ी की पत्नी शीला शेखावत जयपुर में थीं.  वो आज घर लौटने वाली थीं. घर लौटने से पहले ही गांव में हवाई फायरिंग और धमकी की घटना सामने आई है. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

Read more!

सुखदेव गोगामेड़ी की पत्नी शीला शेखावत है राजपूत करणी सेना की कार्यकारी अध्यक्ष हैं. दरअसल 2 साल पहले 2 साल पहले सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर इसी गांव में हमला हुआ था. उनपर बदमाशों ने गोलियां बरसाई थीं जिसमें उनकी मौत हो गई थी. इस घटना के बाद भारी बवाल हुआ था. 

हिम्मत है तो सामने से आकर वार करो- शीला शेखावत 

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी शीला ने राजस्थान तक से बातचीत में कहा- जिसमें हिम्मत है वो सामने से आकर वार करे. पीठ दिखाना बुजदिलों का काम होता है. हम अगर मरेंगे तो सीने पर गोली लेकर ही मरेंगे. जिस दिन मुझे चेतावनी देकर आए वो ये समझ ले कि हमारे पास भी बंदूक है. हमारे बंदूक से फूल नहीं निकलेंगे. पित्तल ही निकलेंगे. 

मुझे विदेश से बैठकर दे रहा धमकी 

शीला शेखावत ने कहा- वो मुझे विदेश में बैठकर धमकी दे रहा है कि जैसे सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को मारा है वैसे ही आपको मारा जाएगा. वजह यही है कि समाज सेवा इनको पचती नहीं है.

गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में पांच दिसंबर 2023 को उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई. सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर रोहित गोदारा ने ली थी. रोहित गोदारा का कनेक्शन लॉरेन्स बिश्नोई गैंग से है.

यह भी पढ़ें: 

सुखदेव गोगामेड़ी के मर्डर से 3 महिलाओं का उजड़ा सुहाग? जानें क्या है ये पूरा मामला