सीकर ने कोटा को पछाड़ा, NEET-UG रिजल्ट में देश में रहा नंबर-1, एक ही सेंटर के 4 स्टूडेंट्स को मिले 720 अंक

राजस्थान तक

• 08:16 AM • 21 Jul 2024

NEET UG 2024 Result: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शनिवार को NEET-UG-2024 का सिटी और सेंटर वाइज रिजल्ट घोषित कर दिया है. इस रिजल्ट में सीकर ने कोटा को पछाड़ दिया है.

NEET UG RESULT SIKAR
NEET UG RESULT SIKAR
Google CTA

NEET UG 2024 Result: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शनिवार को NEET-UG-2024 का सिटी और सेंटर वाइज रिजल्ट घोषित कर दिया है. पेपर लीक को लेकर विवादों में आई NTA द्वारा 32 लाख से अधिक स्टूडेंट्स का रिजल्ट जारी करने के बाद कई ऐसे शहरों के नाम सामने आए हैं, जहां सफलता का प्रतिशत राष्ट्रीय औसत से कई गुणा देखने को मिला. 

Read more!

जैसे- राजकोट में एक ही सेंटर के 85 फीसदी बच्चों ने नीट में बेहतर नंबर प्राप्त किए. यहां 12 बच्चों को 700 से ज्यादा अंक मिले. वहीं हरियाणा के रेवाड़ी में भी एक सेंटर के 60 स्टूडेंट्स को 600 से ज्यादा नंबर मिले. 

कोटा से बादशाहत छीनी

इसके अलावा राजस्थान भी ऐसे ही आंकड़े देखने को मिले. यहां सीकर जिले में कुल 50 सेंटर्स पर करीब 27,000 स्टूडेंट ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 2000 से अधिक छात्रों को 600 से अधिक अंक मिले. अगर हम देशभर की बात करें तो कुल 2,321 बच्चों को 700 से अधिक अंक मिले हैं.   

सीकर जिला रहा देश में नंबर-1

नीट रिजल्ट को देखे तो देश में कुल 67 स्टूडेंट को 720 में से 720 अंक मिले. वहीं सीकर जिले के 149 छात्रों को 700 से अधिक अंक मिले. वहीं 4 स्टूडेंट को 720 अंक मिले. वहीं कोटा के सिर्फ 74 स्टूडेंट को 700 से अधिक अंक मिले हैं. इस बार सीकर ने कोटा को भी पछाड़ दिया है. इस बार देश के टॉप-1000 में से 55 छात्र सीकर से हैं. सीकर जिले के तोदी नगर में स्थित विद्या भारती सेंटर पर 7 स्टूडेंट ऐसे हैं, जिन्हें 700 से अधिक अंक प्राप्त हुए. 

NEET 2024 Rajasthan Topper Marksheet: गंगानगर के आदर्श ने नीट में 100% अंक लाकर किया कमाल