सचिन पायलट के समर्थन में लगाए नारे, गहलोत की पुलिस ने युवक का काट दिया चालान

राजस्थान तक

27 Mar 2023 (अपडेटेड: Mar 28 2023 9:55 AM)

Rajasthan News: जयपुर में एक युवक को सचिन पायलट के समर्थन में नारेबाजी करना महंगा पड़ गया. पूर्व डिप्टी सीएम के समर्थन में नारे लगाने के बाद पुलिस ने गाड़ी जब्त करते हुए चालान तक काट दिया. दरअसल, युवक विजय सिंह गुर्जर ने युवक ने माकपा विधायक बलवान पूनिया के सरकारी आवास के बाहर पूर्व […]

NewsTak
Google CTA

Rajasthan News: जयपुर में एक युवक को सचिन पायलट के समर्थन में नारेबाजी करना महंगा पड़ गया. पूर्व डिप्टी सीएम के समर्थन में नारे लगाने के बाद पुलिस ने गाड़ी जब्त करते हुए चालान तक काट दिया. दरअसल, युवक विजय सिंह गुर्जर ने युवक ने माकपा विधायक बलवान पूनिया के सरकारी आवास के बाहर पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के पक्ष में नारेबाजी की. उसके बाद विधायक बलवान पूनिया ने पुलिस बुला ली. जिसके बाद युवक को पुलिस उठाकर ले गई इतना ही नहीं पुलिसकर्मियों ने युवक की बाइक का चलाना बनाया. युवक का 4 हजार रुपये का चालान बनाया गया.

Read more!

खुद को सचिन पायलट का कट्टर समर्थक बताने वाले विजय सिंह पूरे जयपुर में घूम-घूमकर पायलट के समर्थन में नारे लगाते हैं. सिविल लाइंस और गांधी नगर क्षेत्र में मंत्रियों और विधायकों के आवासों के बाहर घूमते हुए पायलट जिंदाबाद के नारे लगाता है.

युवक ने बताया कि पिताजी हर महीने 20 हजार रुपए देते हैं और पूरे जयपुर में नारे लगाता हूं. उसके बाद बलवान पूनिया ने पुलिस को बुलाया और मेरी गाड़ी सीज कर ली. पुलिस पर आरोप लगाया कि उसकी जेब से 1200 रुपये भी निकाल लिए गए, जिसमें से महज 100 रुपए वापस किए गए. यही नहीं, इसके बाद 2 हजार रुपए का चालान भी काट दिया गया. युवक ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने गाड़ी के डॉक्यूमेंट भी नहीं देखे. पुलिसकर्मियों ने कहा कि आप पायलट के समर्थन में नारे लगाते हो, इसलिए विधायक ने आपकी शिकायत की है.

यह भी पढ़ेंः सीपी जोशी ने बीजेपी की संभाली कमान, बोले- राजेंद्र राठौड़ के इस सपने को करेंगे पूरा, जानें पूरा मामला