झालावाड़: हॉस्पिटल में घुसकर कपल की हत्या मामले का एसपी ने किया पर्दाफाश, 4 अरेस्ट

फिरोज खान

15 Sep 2023 (अपडेटेड: Sep 15 2023 6:05 PM)

Couple murdered in Jhalawar: राजस्थान (rajasthan news) के झालावाड़ (Jhalawar News) में हॉस्पिटल में घुसकर कपल की हत्या करने के मामले का एसपी ऋचा तोमर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पर्दाफाश किया है. साथ ही उन्होंने बताया कि हत्या के चारों आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया. गौरतलब है कि एसपी ऋचा […]

झालावाड़: हॉस्पिटल में घुसकर कपल की हत्या मामले का एसपी ने किया पर्दाफाश, 4 अरेस्ट
झालावाड़: हॉस्पिटल में घुसकर कपल की हत्या मामले का एसपी ने किया पर्दाफाश, 4 अरेस्ट
Google CTA

Couple murdered in Jhalawar: राजस्थान (rajasthan news) के झालावाड़ (Jhalawar News) में हॉस्पिटल में घुसकर कपल की हत्या करने के मामले का एसपी ऋचा तोमर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पर्दाफाश किया है. साथ ही उन्होंने बताया कि हत्या के चारों आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया. गौरतलब है कि एसपी ऋचा तोमर ने हत्याकांड के बाद चारों आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था.

Read more!

दरअसल, पूरा मामला झालावाड जिले के भवानीमंडी इलाके का है जहां दिन दहाड़े युवक जितेन्द्र सिंह सोनगरा एवं उसकी महिला मित्र अनिता सिंह की हॉस्पिटल में घुसकर बदमाशों ने हत्या कर दी थी. हत्या के बाद बदमाश फरार हो गए थे. चारों बदमाशों को पुलिस ने रावतभाटा व रामगंजमंडी से गिरफ्तार कर लिया है.

मुख्यारोपी और मृतक जितेंद्र में संपत्ति को लेकर थी आपसी रंजिश

प्रकरण में मुख्य आरोपी भैरूलाल गुर्जर व मृतक जितेन्द्र सिंह उर्फ जीतू बना थाना सुनेल में रहते थे. दोनों ही आपराधिक प्रवृत्ति के हैं जो पहले साथ साथ रहकर अपराध करते थे. पिछले कुछ समय से ये दोनों ही सुनेल से मैसोदामण्डी (एमपी) व भवानीमण्डी (राजस्थान) में रहने लगे. इन दोनों में सम्पति को लेकर काफी समय से रंजिश चल रही थी. उसी के चलते आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया.

ऐसे अरेस्ट किए गए हत्याकांड के चारों आरोपी

जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि हत्याकांड के तुरंत बाद आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना सदर झालावाड़, मण्डावर जावर, असनावर पगारिया, डग, सुनेल आदि स्थानों के थाना अधिकारियों एवं जिला स्पेशल टीम को बुलाया गया. आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु 8 टीमें गठित की गई. इन टीमों को को कोटा, रामगंजमण्डी, मध्यप्रदेश व राजस्थान के अन्य संभावित जगहों पर रवाना किया गया. गहन जांच के बाद 2 टीमें रावतभाटा पहुंची जहां टीम ने सभी होटल, धर्मशाला, सरय को चेक किया. इस दौरान एक धर्मशाला से भैरूलाल उर्फ भैरिया, करण गुर्जर एवं दिनेश भील को पकड़ने में सफलता मिली. वहीं एक अन्य टीम ने रामगंजमण्डी थाना पुलिस के सहयोग से रामगंजमण्डी से शाहनूर उर्फ नूरा पुत्र नवाज खान को पकड़ लिया.

मृतक की पत्नी को नौकरी व मुआवजे की मांग को लेकर करनी सेना का प्रदर्शन

जिला चिकित्सालय में शुक्रवार को करणी सेवा के कार्यकर्ताओं ने मृतक की पत्नी को मुआवजा व सरकारी नौकरी देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. इसके बाद करणी सेना के पदाधिकारी एवं अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक व उपखंड अधिकारी संतोष मीणा के बीच लंबी वार्ता हुई. इसमें मृतक की पत्नी को ऑफिसर्स स्पेशल केस स्कीम के तहत मुआवजा व संविदा पर नौकरी लगाने को लेकर सहमति बनी. सहमति के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया.

यह भी पढ़ें: Alwar: माता-पिता ने अपनी नवजात बच्ची के साथ किया ऐसा सलूक, जानकारी मिलने के बाद हर कोई कर रहा बुराई