ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कार के बोनट पर 500 मीटर तक ले गया छात्रनेता, देखें सीसीटीवी Video

अशोक शर्मा

• 09:24 AM • 09 May 2023

Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर में एक कार चालक को रुकने का इशारा करना ट्रैफिक पुलिसकर्मी को भारी पड़ गया. कार चालक छात्रनेता ओमाराम देवासी ने गाड़ी रोकने के बजाय पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी. जब पुलिसकर्मी बोनट पर गिर गया तो वह करीब 500 मीटर तक तेज रफ्तार में कार को भगा ले गया. […]

NewsTak
Google CTA

Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर में एक कार चालक को रुकने का इशारा करना ट्रैफिक पुलिसकर्मी को भारी पड़ गया. कार चालक छात्रनेता ओमाराम देवासी ने गाड़ी रोकने के बजाय पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी. जब पुलिसकर्मी बोनट पर गिर गया तो वह करीब 500 मीटर तक तेज रफ्तार में कार को भगा ले गया.

Read more!

गौरतलब है कि घटना राजस्थान के जोधपुर शहर के मेडिकल चौराहे पर सोमवार शाम की है. कार चालक द्वारा कार के बोनट पर ले जाने पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी सड़क पर चिल्लाने लगा. जब लोगों ने कार को घेरना शुरू किया तब जाकर छात्र नेता ने कार रोकी. इसके बाद पुलिसकर्मी ओमप्रकाश बोनट से नीचे उतरा.

मौके पर पहुंची शास्त्री नगर थाना पुलिस ने कार चालक ओमाराम देवासी को हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ राजकार्य में बाधा और हत्या के प्रयास की धाराओं में केस दर्ज कर लिया. ट्रैफिक कांस्टेबल ओमप्रकाश का मेडिकल करवाया गया है. उसके हाथ पर चोट के निशान आए हैं और उसका मोबाइल फोन भी टूट गया है.

कार के बोनट को पकड़कर लटका रहा ट्रैफिक पुलिसकर्मी
ट्रैफिक थाना अधिकारी गोविंद व्यास ने बताया की न्यू पावर हाउस रोड पर एक कार चालक फोन पर बात करते हुए जा रहा था. उस समय आगे रोटरी सर्किल पर यातायात पुलिसकर्मी ओमप्रकाश अपने साथी स्टाफ के साथ ड्यूटी कर रहा था. कार नहीं रोकने पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी कार के जैसे ही आगे आया उसने कार भगा दी. पुलिसकर्मी कार के बोनट को पकड़कर लटका रहा और करीब 500 मीटर दूर जाने के बाद लोगों के हो हल्ला करने पर युवक ने कार रोकी.

घटना को इंस्टाग्राम पर किया लाइव
घटना के दौरान कार चालक छात्र नेता के साथ एक नाबालिग छात्र भी बैठा था जो घटना को इंस्टाग्राम पर लाइव कर रहा था. थानाधिकारी जोगेंद्र सिंह कड़वासरा ने बताया कि आरोपी ओमाराम देवासी पिछले वर्ष जेएनवीयू विश्वविद्यालय में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ चुका है. फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है और इस पूरे घटनाक्रम की जांच सब इंस्पेक्टर ओम करण कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: मंदिर में 6 माह पहले चोरी करने में हुए असफल तो इस बार दान पात्र ही उठा ले गए चोर, देखें CCTV फुटेज