साइलेंट हार्ट अटैक से राजस्थान के चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर की पत्नी का आकस्मिक निधन!

न्यूज तक

• 10:52 AM • 05 Jun 2025

Gajendra Singh khinwsar: राजस्थान के चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर की पत्नी प्रीति कुमारी का आज सुबह अचानक निधन हो गया. सुबह उनकी तबियत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए.

Gajendra Singh khinwsar
Gajendra Singh khinwsar
Google CTA

Gajendra Singh khinwsar: राजस्थान के चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर की पत्नी प्रीति कुमारी का आज सुबह अचानक निधन हो गया. सुबह उनकी तबियत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए.

Read more!

जानकारी के अनुसार, प्रीति कुमारी को पहले एसएमएस अस्पताल ले जाने की योजना थी, लेकिन रास्ते में नजदीकी दुर्लभजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन कुछ ही देर बाद प्रीति कुमारी ने दम तोड़ दिया.

सूत्रों के अनुसार, प्रीति कुमारी रात को भोजन करने के बाद सो गई थीं. सुबह जब परिजनों ने उन्हें जगाने की कोशिश की, तो कोई जवाब नहीं मिला. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया.

डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि प्रीति कुमारी को साइलेंट हार्ट अटैक आया था, जिसके कारण उनका निधन हुआ. गजेन्द्र सिंह खींवसर और प्रीति का विवाह 25 फरवरी 1982 को हुआ था. यह दुखद घटना मंत्री खींवसर और उनके परिवार के लिए बड़ा झटका है. प्रीति कुमारी के निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. 

साइलेंट हार्ट अटैक क्या है?

जब दिल के किसी हिस्से में खून का संचार रुक जाता है, तो दिल की मांसपेशियां मरने लगती हैं. सामान्य हार्ट अटैक में सीने में तेज दर्द, सांस फूलना और पसीना आना जैसे स्पष्ट लक्षण दिखते हैं. लेकिन साइलेंट हार्ट अटैक में ये लक्षण या तो बहुत कम होते हैं, या फिर उन्हें गैस, थकान, या मामूली दर्द समझ लिया जाता है.