Sukhdev Singh Gogamedi Case: कौन और कहां हैं गोगामेड़ी की तीसरी पत्नी, सामने आई यह जानकारी

11 Dec 2023 (अपडेटेड: Dec 11 2023 7:47 AM)

Sukhdev Singh Gogamedi Case: परिजनों ने इतनी जरूर राहत की सांस ली है कि हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में है और 18 दिसंबर को जो श्रद्धांजलि सभा होगी उसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी.

Sukhdev Singh Gogamedi Case: कौन और कहां हैं गोगामेड़ी की तीसरी पत्नी, सामने आई यह जानकारी
Sukhdev Singh Gogamedi Case: कौन और कहां हैं गोगामेड़ी की तीसरी पत्नी, सामने आई यह जानकारी
Google CTA

 Sukhdev Singh Gogamedi Case: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की तीन पत्नियां है. यह अब जगजाहिर हो चुका है. जहां एक और तीसरी पत्नी सपना सोनी जो कि जयपुर में सुखदेव सिंह के साथ रहती थी. उन्होंने मीडिया के सामने बोला है कि सुखदेव सिंह की तीन पत्नियां हैं और वह तीनों एक ही सिस्टम के तहत सुखदेव सिंह के साथ रहती थी. हालांकि शीला शेखावत और सपना सोनी मीडिया के सामने आ चुकी है लेकिन पहली पत्नी शकुंतला चौधरी अभी तक मीडिया के सामने नहीं आई है.

Read more!

इस बाबत जब उनके परिवार से बात की गई तो उन्होंने तबीयत खराब का हवाला देकर बात करवाने से मना कर दिया. वहीं शीला शेखावत से जब दोबारा संपर्क करने चाहा तो उनकी भी तबीयत का हवाला देकर बात करवाने से परिवार वालों ने मना कर दिया.

18 दिसबर के बाद तय होगी रणनीति

कहीं ना कहीं शकुंतला चौधरी जो कि पहली पत्नी है. सुखदेव सिंह की उनका मीडिया के सामने ना आने देना कोई संदेह पैदा अवश्य करता है, सच्चाई क्या है जांच का विषय है लेकिन परिजनों ने इतनी जरूर राहत की सांस ली है कि हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में है और 18 दिसंबर को जो श्रद्धांजलि सभा होगी उसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी.