समर्थकों ने पायलट से पूछा- आप CM क्यों नहीं बने, फिर जवाब सुन हर कोई रह गया हैरान

राजस्थान तक

• 11:40 AM • 25 Aug 2023

Sachin Pilot replied on not becoming CM: सीडब्ल्यूसी (CWC) मेंबर बनने के बाद राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता सचिन पायलट (sachin pilot) गुरुवार को पहली बार अजमेर के बिजयनगर पहुंचे. यहां उन्होंने किसान महासम्मेलन (kisan sammelan) को सम्बोधित किया. इस दौरान हजारों की संख्या में मौजूद किसानों और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका […]

सभा में समर्थकों ने पूछा- CM क्यों नहीं बने, फिर सचिन पायलट का जवाब सुन हर कोई रह गया हैरान
सभा में समर्थकों ने पूछा- CM क्यों नहीं बने, फिर सचिन पायलट का जवाब सुन हर कोई रह गया हैरान
Google CTA

Sachin Pilot replied on not becoming CM: सीडब्ल्यूसी (CWC) मेंबर बनने के बाद राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता सचिन पायलट (sachin pilot) गुरुवार को पहली बार अजमेर के बिजयनगर पहुंचे. यहां उन्होंने किसान महासम्मेलन (kisan sammelan) को सम्बोधित किया. इस दौरान हजारों की संख्या में मौजूद किसानों और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान सभा में किसी समर्थक ने पायलट से पूछा कि आप सीएम क्यों नहीं बने तो उन्होंने इसका अपने अंदाज में जवाब भी दिया.

Read more!

समर्थक के सवाल पर सचिन पायलट ने कहा, “जो रात गई सो बात गई. जो समय निकल गया वो वापस आने वाला नहीं है. भविष्य में क्या होगा, यह कोई जानता नहीं है. इसलिए मजबूती से हम साथ रहें तो आने वाला समय आप लोगों का होगा.” इस दौरान उनके समर्थक ‘आई लव यू सचिन पायलट’ के नारे लगाते हुए नजर आए.

राजस्थान के BJP नेताओं को जगाने दिल्ली से आते हैं नेता: पायलट

सचिन पायलट ने प्रदेश के बीजेपी नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि राजस्थान में बीजेपी नेता सो रहे हैं. उन्हें जगाने के लिए दिल्ली से नेता आते हैं और उन्हें जगाने की कोशिश करते हैं. इसके बावजूद वे सो रहे हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस के बीच बारी-बारी से सत्ता बदलने का चलन अब खत्म हो जाएगा और इस बार कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी.

महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर बोला हमला

पायलट ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि आज अमीर और गरीब के बीच की खाई लगातार बढ़ती जा रही है. उन्होंने कहा कि फल, फूल, साग-सब्जी, गैस सिलेंडर समेत सभी चीजों के भाव आसमान छू रहे हैं. टमाटर तो 200 रुपए किलो तक बिका. ऐसी महंगाई ने गरीब, नौजवान सबकी कमर तोड़कर रख दी है.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Politics: पायलट को राजेंद्र राठौड़ ने याद दिलाई पुरानी बात, बोले- कहां गई पैरों के छालों की कसम