सर्वे ने बताया राजस्थान का सबसे लोकप्रिय नेता कौन? सचिन पायलट है काफी पीछे

राजस्थान तक

16 Sep 2023 (अपडेटेड: Sep 16 2023 2:34 PM)

Most popular leader of Rajasthan: दो महीने बाद राजस्थान में विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election) होने हैं. ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि राजस्थान का सबसे लोकप्रिय चेहरा कौन हैं जिसके नाम पर जनता वोट डालना चाहती है. हाल ही में हुए एक सर्वे में जनता ने प्रदेश का सबसे पॉपुलर नेता चुना है. […]

सर्वे ने बताया राजस्थान का सबसे लोकप्रिय नेता कौन? सचिन पायलट है काफी पीछे
सर्वे ने बताया राजस्थान का सबसे लोकप्रिय नेता कौन? सचिन पायलट है काफी पीछे
Google CTA

Most popular leader of Rajasthan: दो महीने बाद राजस्थान में विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election) होने हैं. ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि राजस्थान का सबसे लोकप्रिय चेहरा कौन हैं जिसके नाम पर जनता वोट डालना चाहती है. हाल ही में हुए एक सर्वे में जनता ने प्रदेश का सबसे पॉपुलर नेता चुना है. हैरान करने वाली बात ये है कि इसमें कांग्रेस नेता सचिन पायलट (Sachin Pilot) एक नहीं, बल्कि दो नेताओं से पीछे हैं.

Read more!

IANS-Polstrat के लेटेस्ट सर्वे के मुताबिक, राजस्थान के 38 प्रतिशत लोगों ने वर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपना फेवरेट नेता बताया है. बीजेपी की दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दूसरे नंबर पर रही. 26 फीसदी लोगों ने उन्हें अपनी पसंद बताया है. वहीं कांग्रेस नेता सचिन पायलट को 25 फीसदी लोगों ने अपना फेवरेट नेता चुना है.

राजस्थान में फिर बनेगी कांग्रेस की सरकार: सर्वे

सर्वे के मुताबिक, राजस्थान में सत्ता परिवर्तन होता हुआ नजर नहीं आ रहा है. इसका मतलब है कि कांग्रेस की सरकार रिपीट होने की संभावना है. सर्वे में यह भी बात सामने आई है कि 2023 के विधानसभा चुनाव में कुल 200 सीटों में से कांग्रेस को 97 से 105 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं बीजेपी को 89-97 और बीएसपी को 0-4 सीटें मिलने की संभावना है.

पिछले चुनाव के मुकाबले 16-26 सीटें बीजेपी को ज्यादा मिलेगी: सर्वे

2018 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो कुल 200 सीटों में से कांग्रेस को 100 सीटें मिली थी. वह केवल एक सीट से बहुमत से पीछे रह गई थी. हालांकि चुनाव के बाद बसपा से गठबंधन करके कांग्रेस ने सरकार बना ली थी. वहीं बीजेपी को 73 और बसपा को 6 सीटें मिली थी. लेटेस्ट सर्वे के मुताबिक, इस बार बीजेपी को 16-26 सीटें ज्यादा मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: जोधपुर में गहलोत, झालरापाटन में राजे और टोंक से पायलट बने पहली पसंद- सर्वे