Rajasthan election 2023: राजे को टक्कर दे पाएंगी दीया कुमारी, सीएम फेस के सर्वे में आया चौंकाने वाला रिजल्ट

राजस्थान तक

23 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 23 2023 7:54 AM)

Vasundhara raje vs Diya kumari: राजस्थान विधानसभा चुनाव (rajasthan assembly election) की तारीखों का ऐलान हो चुका है. 25 नवंबर को वोटिंग के बाद 3 दिसंबर को चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे. इस बीच बीजेपी में सीएम फेस की लड़ाई भी तेज हो गई है. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara raje) जहां दूसरी लिस्ट […]

NewsTak
Google CTA

Vasundhara raje vs Diya kumari: राजस्थान विधानसभा चुनाव (rajasthan assembly election) की तारीखों का ऐलान हो चुका है. 25 नवंबर को वोटिंग के बाद 3 दिसंबर को चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे. इस बीच बीजेपी में सीएम फेस की लड़ाई भी तेज हो गई है. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara raje) जहां दूसरी लिस्ट में कई करीबियों को टिकट दिला चुकी हैं, वहीं दीया कुमारी (diya kumari) की भी काफी चर्चाएं हो रही है.

Read more!

मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य विश्वराज सिंह मेवाड़ के बीजेपी ज्वॉइन कराने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई. साथ ही विद्याधरनगर सीट से प्रत्याशी के तौर पर उनके नाम ने भी सबको चौंका दिया है. क्योंकि इस सीट पर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के करीबी नरपत सिंह राजवी का टिकट काटा गया था. अब इन सबके बीच राजे और दीया कुमारी के बीच कहीं ना कहीं लड़ाई सामने आ रही है.

इस बीच चर्चा है कि चुनाव के बाद राजस्थान का सीएम कौन बनेगा? अगर बीजेपी चुनाव जीतती है तो माना जा रहा है कि दीया कुमारी को पार्टी वसुंधरा राजे के रिप्लेसमेंट के तौर पर पेश कर सकती है. लेकिन उन्हें सीएम पद के तौर पर सिर्फ 3 फीसदी लोग ही अपनी पसंद मानते हैं. यह तथ्य एक लेटेस्ट सर्वे में सामने आए है.

इंडिया टीवी सीएनएक्स के लेटेस्ट ओपिनियन पोल में सीएम पद के लिए 32.5 प्रतिशत वोटरों ने अशोक गहलोत को पहली पसंद बताया गया है. जबकि कांग्रेस नेता सचिन पायलट के पक्ष में 12.35 फीसदी वोट है. वहीं, सर्वे में बीजेपी के दावेदार के तौर पर राजे, दीया कुमारी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को लेकर सवाल पूछा गया है. जिसमें 26.98 फीसदी लोगों ने वसुंधरा राजे को पहली पसंद किया.

पायलट, शेखावत को कितना पसंद करते हैं लोग?

सचिन पायलट को 12.35 फीसदी, गजेंद्र सिंह शेखावत को 10.07 फीसदी, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को 7.81 फीसदी वोट मिले. लेकिन राजे के विकल्प के तौर पर देखी जा रही दीया कुमारी को महज 3 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया. यानी सर्वे की मानें तो जयपुर के पूर्व राजघराने की दीया कुमारी के लिए राह अभी आसान नहीं है.