Rajasthan news: देशभर में 74वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया. 26 जनवरी के इस अवसर पर राजस्थान की सीमा से लगती भारत-पाकिस्तान सरहद पर मिठाइयों का आदान-प्रदान हुआ. साथ ही पाक पाक रेंजर्स ने भी बीएसएफ जवानों को मिठाई भेंट कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी. बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच मिठाइयों का आदान-प्रदान राजस्थान के सीमावर्ती जिले के आईसीपी मुनाबाओ, गडरा, केलनोर, सोमरार वरनाहर आदि दर्जनों सीमा चौकियों पर हुआ. बता दें राष्ट्रीय त्योहारों पर मिठाई देना भारत और पाकिस्तान के सीमा सुरक्षा बलों के बीच विश्वास निर्माण करने वाले उपायों का हिस्सा है.
ADVERTISEMENT
BSF के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक भारत व पाकिस्तान के सीमा रक्षकों के बीच आपसी भाईचारा व सोहार्द बढ़ाने के लिए विभिन्न मौकों पर मिठाईयों के आदान प्रदान की पुरानी परंपरा इस बार भी गणतंत्र दिवस पर जारी रही. इसी कड़ी में गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश की पाकिस्तान से लगती पश्चिमी सीमा पर सेक्टर कमांडर स्तर व बी.एस.एफ के महानिदेशक की तरफ से पाकिस्तान के सिन्ध रेन्जर्स व पंजाब रेन्जर्स के डारयरेक्टर जनरल को मिठाईयां भेट की गई.
इसके साथ ही राजस्थान से लगती पाकिस्तान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर करीब 30 से ज्यादा सीमा चौकियों पर बी.एस.एफ के डी.आई.जी, कमाण्डेंट व कंपनी कमांडर की तरफ से उस क्षेत्र की प्रसिद्ध मिठाईयां पाक रेंजर्स के डी.डी.जी, विंग कमांडर व कंपनी कमांडर को भेंट की गई. बीएसएफ के अधिकारिक सूत्र ने बताया कि असल में भारत व पाकिस्तान के सीमा रक्षकों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत बनाने के लिए दोनों देशों के त्याहारों, स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस व अन्य खास मौके पर मिठाईयों के आदान प्रदान की पुरानी रस्में आज भी जारी है. कई सीमा चौकियों पर गणतंत्र दिवस के पर्व पर बीएसएफ ने पाकिस्तानी रेंजर को मिठाइयों भेंट की तो कई BOP पर पाकिस्तानी रेंजर ने बीएसएफ को स्वीट्स भेंट किए.
ADVERTISEMENT

