Rajasthan News: राजस्थान में सरकारी टीचर (Honey Trap With Govt Teacher) के साथ एक महिला ने ऐसा खेल खेला कि कहानी जानकर हर कोई दंग रह गया. महिला ने शिक्षक से पहले संपर्क साधा और फिर रुपये उधार ले लिए. इसके बाद उसने मॉल में जाकर ढेर सारी शॉपिंग की और रुपये बाद में लौटाने की बात कहकर पेमेंट टीचर से करवा दिया. लेकिन तब तक टीचर को यह पता ही नहीं लग पाया कि उसके साथ इतना बड़ा खेल हो जाएगा.
ADVERTISEMENT
मामला डीडवाना कुचामन (didwana kuchaman News) जिले के नावां थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस ने एक महिला और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है. घटना को लेकर एएसपी कुचामन ताराचंद चौधरी ने बताया कि एक सरकारी शिक्षक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एक युवक मुकेश कुमावत और महिला बाजा देवी आपत्तिजनक वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं. इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए महज 24 घंटे में आरोपियों को अरेस्ट कर लिया.
महिला ने टीचर को अपने जाल में ऐसे फंसाया
बाजा नाम की महिला ने हनीट्रैप की साजिश रचते हुए सबसे पहले टीचर को फोन किया और बोला कि 'मैं आपको जानती हूं, आपसे बात करनी है'. इसके बाद उसने बाद में बात करने की बात कहकर फोन रख दिया. उस नम्बर से फिर लगातार फोन आते रहे और टीचर ने महिला से दो तीन दिन तक बात की.
1 जुलाई को बाजा नाम की इस महिला ने बाद में लौटाने की बात कहकर शिक्षक से कपड़े सिलवाने के लिए पैसे मांगे. शिक्षक ने बताए अनुसार मोबाइल नम्बर पर ऑनलाइन पेमेंट कर दिया. इसके बाद बाजा रोज 10-15 तक कॉल करके शिक्षक से घरेलू बातचीत करती रही. फिर 15 जुलाई को फोन करके उसने शिक्षक को कुचामन के एक शॉपिंग मॉल में बुलाया. वहां पर इस महिला ने सामान खरीदा और बाद में लौटाने की बात कहकर इसका पेमेंट भी टीचर से करवा दिया.
शिक्षक को घर बुलाकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो
मॉल में शॉपिंग करने के बाद महिला ने शिक्षक को घर छोड़ने के लिए कहा. महिला के विश्वास में आकर वह उसे घर पर छोड़ने चला गया. वहां पर पहले से ही हिराणी का रहने वाला मुकेश कुमावत मौजूद था. महिला ने टीचर को नशीला पेय पदार्थ पिलाकर उसके अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए.
17 जुलाई को शिक्षक के मोबाइल पर मुकेश कुमावत का फोन आया और उसने कहा कि हमने आपके अश्लील फोटो व वीडियो बना लिया है. आप सरकारी कर्मचारी है और अगर आपने 2 लाख रुपए नहीं दिए तो आपके फोटो और वीडियो वायरल कर देंगे. इसके बाद टीचर घबरा गया और उसने फोन काट दिया. 21 जुलाई को महिला और उसके साथी ने टीचर के व्हाट्सएप नम्बर पर अश्लील वीडियो भेज दिया और फिर से 22 जुलाई को फोन कर टीचर को रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी. इस पर शिक्षक ने उनको 50 हजार रुपए दे दिए. इसके बाद जब पीड़ित ने मामला दर्ज करवाया तो पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपियों को अरेस्ट कर लिया.
ADVERTISEMENT


