किराएदार के नाबालिग भांजे ने कर दी मकान मालकिन की हत्या, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश !

विशाल शर्मा

21 Jul 2024 (अपडेटेड: Jul 21 2024 3:18 PM)

Jaipur crime news : राजधानी जयपुर में प्रॉपर्टी कारोबारी की पत्नी की हत्या मामले में पुलिस ने किराएदार के भांजे को गिरफ्तार किया है.

NewsTak
Google CTA

राजस्थान के जयपुर (Jaipur Crime News) में किराएदार के भांजे ने मकान मालकिन की हत्या कर दी. पहले तो उसने धारदार हथियार से महिला का गला काटा और फिर पेट और चेहरे पर 35 से अधिक वार कर उसे मौत (Murder in Jaipur) के घाट उतार दिया. इसके बाद पुरे इलाके में चीख पुकार मच गई और परिजन लहूलुहान महिला को अस्पताल लेकर भागे. लेकिन हत्याकांड के बाद आरोपी युवक बड़े आराम से घर से टहलता हुआ निकल गया.

Read more!

यही नहीं, आरोपी युवक ने खून से सने खुद के कपड़े जलाने के बाद दूसरे कपड़े पहने और वह वापस अस्पताल भी पहुंच गया. वहां जाकर वह मृतका के परिजनों के साथ खड़ा हो गया लेकिन किसी को शक तक नहीं हुआ. 

घर में खून देखकर चिल्लाने लगा बेटा

घटना जयपुर के गोनेर इलाके के गौरव वाटिका की है. जहां शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कारोबारी सतीश चंद्र शर्मा का बेटा मौसम शर्मा अपने घर पहुंचा तो देखा खून फैला था. यह देख बेटा घबरा गया और मां-मां चिल्लाने लगा. इतने में कमरे में बेड के नीचे चादर में लिपटी लहूलुहान मां मंजू शर्मा को देख बेटा जोर-जोर से चिल्लाने लगा. चीख पुकार सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हो गए और तुरंत सतीश को सूचना दी. इसके बाद लहूलुहान मंजू शर्मा को एसएमएस अस्पताल लेकर गए लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.

जयपुर ईस्ट डीसीपी कावेन्द्र एस. सागर ने बताया कि शनिवार को घटना की सूचना मिलने पर खो-नागौरियान थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए. इस दौरान पुलिस को एक फुटेज में संदिग्ध नाबालिग युवक दिखाई दिया, जिसको हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया.

 

 

सामने आई हत्या की चौंकाने वाली वजह

जानकारी के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे नाबालिग आरोपी हत्या से पहले चेहरे को नकाब से ढककर मृतका के घर पर पहुंचा लेकिन मौका नहीं मिला तो वापस लौट गया. इसके बाद करीब 12.30 बजे वापस वहां पहुंचा और मंजू शर्मा को चाकूओं से घोंप वारदात को अंजाम देकर वापस प्रेमनगर अपने किराए के कमरे पर लौट गया. जहां उसने चाकू छुपाकर खून लगे कपड़ों को जला को जला दिया. किसी को कोई शक ना हो इसलिए बड़े आराम से वह अस्पताल पहुंच मृतका के परिजनों के साथ खड़ा हो गया.

पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो किराए पर रहने वाले दंपती का भांजा ही हत्यारा निकला. कई बार उसकी संदिग्ध गतिविधियां देखकर मृतका मंजू उसे टोकती रहती थी, जिसके बाद वो झगड़े पर उतारू हो जाता था. लेकिन किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि वो इतना खतरनाक कदम उठा लेगा. वारदात के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है.