चंबल नदी में छुपकर बैठा था मगरमच्छ, पानी पीने गए पशुपालक के साथ ऐसे हुई खौफनाक वारदात, जानें

उमेश मिश्रा

• 01:39 PM • 10 Mar 2023

Rajasthan News: राजस्थान के धौलपुर में चंबल नदी पर पानी पीने गए एक पशु पालक पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया. मगरमच्छ पशु पालक को नदी के अंदर खींच कर ले गया. आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना पर मौके पहुंची बसईडांग थाना पुलिस ने स्थानीय प्रशासन को जानकारी देकर […]

NewsTak
Google CTA

Rajasthan News: राजस्थान के धौलपुर में चंबल नदी पर पानी पीने गए एक पशु पालक पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया. मगरमच्छ पशु पालक को नदी के अंदर खींच कर ले गया. आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना पर मौके पहुंची बसईडांग थाना पुलिस ने स्थानीय प्रशासन को जानकारी देकर सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर बुलाया और चंबल नदी में पशु पालक की तलाश शुरू की है.

Read more!

जानकारी के मुताबिक, बसईडांग थाना इलाके के गांव भगतपुरा का रहने वाला पशु पालक 28 वर्षीय मनधीर शुक्रवार को भैसों को चराने के लिए चंबल किनारे जंगल में ले गया था. जब उसे प्यास लगी तो वह चंबल नदी के किनारे पानी पीने के लिए चला गया. नदी के किनारे पर जैसे ही मनधीर ने पानी पीना शुरू किया तो नदी के पानी में छिप कर बैठे मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया और उसे पानी के अंदर खींच कर ले गया. आसपास मौजूद ग्रामीणों ने जब यह वाकया देखा तो वह उसे बचाने के लिए नदी किनारे पहुंचे लेकिन तब तक मगरमच्छ पशु पालक को पानी के अंदर ले जा चुका था.

ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना पर मौके पहुंची बसईडांग थाना पुलिस ने सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर बुलाया और चंबल नदी में पशु पालक की तलाश शुरू की हैं लेकिन अभी तक पशु पालक का सुराग नहीं लगा है. बसईडांग थाना एसएचओ मोहन सिंह ने बताया कि गांव भगतपुरा का रहने वाला एक युवक 28 वर्षीय मनधीर भैसों को चराने के लिए चंबल किनारे ले गया था. नदी के किनारे पर जैसे ही मनधीर ने पानी पीना शुरू किया तो नदी के पानी में छिप कर बैठे मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया और उसे पानी के अंदर खींच कर ले गया. नदी में उसकी तलाश की जा रही है.

यह भी पढ़ें: हनुमान बेनीवाल ने किरोड़ी लाल मीणा का किया समर्थन, BJP को दे डाली सड़क पर उतरने की नसीहत