Viral: राजस्थान में भयंकर चक्रवाती तूफान का मैसेज वायरल, मौसम विभाग ने बताया असली सच

राजस्थान तक

• 04:22 AM • 20 May 2023

Rajasthan Weather Viral Message: राजस्थान में बीते दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. मई महीने में पश्चिमी विक्षोभ के कारण लगातार यह बदलाव देखा जा रहा है. वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर मौसम विभाग का एक मैसेज वायरल हो रहा है. जिसमें राजस्थान में एक भयंकर च्रकवाती तूफान की बात […]

Viral: राजस्थान में भयंकर चक्रवाती तूफान का मैसेज वायरल, मौसम विभाग ने बताया असली सच
Viral: राजस्थान में भयंकर चक्रवाती तूफान का मैसेज वायरल, मौसम विभाग ने बताया असली सच
Google CTA

Rajasthan Weather Viral Message: राजस्थान में बीते दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. मई महीने में पश्चिमी विक्षोभ के कारण लगातार यह बदलाव देखा जा रहा है. वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर मौसम विभाग का एक मैसेज वायरल हो रहा है. जिसमें राजस्थान में एक भयंकर च्रकवाती तूफान की बात कही जा रही है. आइए आपको इसकी पूरी सच्चाई बताते हैं.

Read more!

दरअसल, शुक्रवार को सोशल मीडिया ग्रुप में राजस्थान में एक भयंकर चक्रवाती तूफान का मैसेज जमकर वायरल हो रहा है. इस मैसेज पर मौसम विभाग ने अपनी पड़ताल की है, जिसमें वायरल मैसेज को अफवाह बताया गया है.

मौसम विभाग ने मैसेज को बताया फर्जी

दरअसल, मौसम विभाग ने बताया कि आज ही के दिन वर्ष 2021 में एक चक्रवाती तूफान ‘ताऊते’ अरब सागर की खाड़ी में बनकर गुजरात होते हुए दक्षिणी राजस्थान से गुजरा था. यह संदेश दो वर्ष पुराना हो सकता है तथा वर्तमान में ऐसा कोई चक्रवाती तूफान आने की संभावना नहीं है. कृपया अफवाह से बचें, अफवाह ना फैलाएं. ताजा मौसम अपडेट के लिए कृपया मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर से जुड़े रहे.

राजस्थान मौसम ने दिया यह अपडेट

19 मई को मौसम विभाग ने अपडेट जारी कर बताया कि राज्य में आगामी 48 घंटों के दौरान मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की प्रबल संभावना है. इसके अलावा जोधपुर व बीकानेर संभाग के भागों में आगामी दो-तीन दिन तेज धूल भरी चल सकती है. यह हवाएं दक्षिण-पश्चिमी की ओर 20-30 Kmph चलने की संभावना है.