गहलोत के इस करीबी ने बढ़ा दी मुश्किलें! अपनी ही सरकार के खिलाफ बैठे धरने पर

सुनील जोशी

26 Apr 2023 (अपडेटेड: Apr 26 2023 7:12 AM)

Rajasthan News: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खास माने जाने वाले अब अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गए हैं. सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी से विधायक और मुख्यमंत्री सलाहकार रामकेश मीणा अपनी ही सरकार के खिलाफ हो रहे आंदोलन में हिस्सा लेने पहुंचे. सैनी समाज के समर्थन में अपने समर्थकों के साथ […]

NewsTak
Google CTA

Rajasthan News: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खास माने जाने वाले अब अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गए हैं. सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी से विधायक और मुख्यमंत्री सलाहकार रामकेश मीणा अपनी ही सरकार के खिलाफ हो रहे आंदोलन में हिस्सा लेने पहुंचे. सैनी समाज के समर्थन में अपने समर्थकों के साथ अनशन पर बैठ गए. साथ ही उन्होंने राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए यह भी कहा कि सरकार का कोई भी नुमाइंदा सैनी समाज को वार्ता तक के लिए आमंत्रित नहीं कर रहा है.

Read more!

गंगापुर सिटी कस्बे में मिनी सचिवालय के सामने 12 फीसदी आरक्षण दिलाने की मांग को लेकर विधायक रामकेश मीणा अनशन पर बैठ गए. विधायक रामकेश मीणा ने राज्य सरकार को चेतावनी भी दी है कि फिलहाल उनका अनशन सांकेतिक रूप से रहेगा, लेकिन उसके बाद अनशन लगातार जारी रहेगा. उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सैनी समाज के लोगों को 12% आरक्षण दिया जाए.

साथ ही मांग की है कि सैनी समाज के उत्थान के लिए विश्वविद्यालयों में महात्मा फुले दंपत्ति पर फुले शोध केंद्र की स्थापना की जाए. महात्मा फुले बागवानी विकास बोर्ड का निर्माण किया जाए और महात्मा फुले दंपत्ति को भारत रत्न प्रदान किया जाए. सैनी समाज इस संपूर्ण जानकारी के लिए संग्रहालय का भी निर्माण किया जाए. ऐसी मांगों को लेकर सैनी समाज के लोगों ने गंगापुर सिटी विधायक रामकेश मीणा के नेतृत्व में सरकार के विरुद्ध अपना डंका बजा दिया है.

यह भी पढ़ेंः डूडी की गहलोत के साथ जुगलबंदी, पायलट से दूरियां? किसान सम्मेलन के बहाने बनेंगे नए समीकरण!