वसुंधरा राजे 8 की बजाय 4 मार्च को मनाएगी जन्मदिन, राजेंद्र राठौड़ के गढ़ में होगा कार्यक्रम, जानें

विजय चौहान

22 Feb 2023 (अपडेटेड: Feb 22 2023 3:52 AM)

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जन्मदिन 8 मार्च की बजाय 4 मार्च को मनाए जाने की तैयारी शुरू हो गई है. चुनावी साल में उनका जन्मदिन उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के गढ़ में मनाया जाएगा. वसुंधरा राजे 4 मार्च को सालासर के दौरे पर आएगी. जहां वह कार्यकर्ताओं को […]

NewsTak
Google CTA

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जन्मदिन 8 मार्च की बजाय 4 मार्च को मनाए जाने की तैयारी शुरू हो गई है. चुनावी साल में उनका जन्मदिन उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के गढ़ में मनाया जाएगा. वसुंधरा राजे 4 मार्च को सालासर के दौरे पर आएगी. जहां वह कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगी. जिसको लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ता ने तैयारी शुरू कर दी है. मंगलवार को इसे लेकर बैठक भी हुई. बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम के दौरे को लेकर कहा कि 4 मार्च को ही उनका जन्मदिन मनाया जाएगा.

Read more!

तय कार्यक्रम के मुताबिक वसुंधरा राजे बालाजी महाराज के दर्शन करेगी. इसके बाद कार्यकर्ताओं की आमसभा को सीकर बाईपास मैदान में संबोधित करेंगी. आगामी 4 मार्च को रात में चंग कार्यक्रम, गीदड़ नृत्य सहित शेखावाटी के कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे.

इस दौरान बैठक में पूर्व मंत्री कालीचरण सर्राफ, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व मंत्री सीकर बंशीधर बाजिया, पूर्व सांसद रामसिंह कसवा, पूर्व मंत्री युनुस खान आदि मौजूद रहे. बैठक के बाद भाजपा नेता कालीचरण सराफ और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने बालाजी महाराज के दर्शन किए. वहीं, कार्यक्रम में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ समेत कई नेताओं की मौजूदगी ना होने के भी अपने मायने निकाले जा रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः रायपुर अधिवेशन में राजस्थान को मिलेगा नया CM! पायलट को लेकर क्या है कांग्रेस आलाकमान की रणनीति