जयपुर, दौसा, अलवर, कोटा, भरतपुर और उदयपुर में वज्रपात की चेतावनी, जानें मौसम विभाग का नया अलर्ट

राजस्थान तक

• 09:31 AM • 16 Jul 2024

Rain Alert in Rajasthan: जयपुर, दौसा, अलवर, कोटा, भरतपुर और उदयपुर समेत राजस्थान के कई जिलों में वज्रपात और बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

NewsTak
Google CTA

Rain Alert in Rajasthan: राजस्थान में मानसून पूरी तरह एक्टिव हो गया है और कई जिलों में लगातार मूसलाधार बारिश (Rajasthan Weather Update) हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने जयपुर (Rain Alert in Jaipur), झुंझुनूं, सीकर, दौसा, अलवर, कोटा, भरतपुर, उदयपुर, नागौर, बूंदी, बारां, झालावाड़, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, बासंवाड़ा और प्रतापगढ़ में वज्रपात और बारिश को लेकर नया अलर्ट जारी किया है.

Read more!

जयपुर मौसम केंद्र (Jaipur Mausam Kendra) ने मंगलवार के लिए जयपुर, झुंझुनूं, सीकर, दौसा, अलवर, कोटा, भरतपुर, उदयपुर, नागौर, बूंदी, बारां, झालावाड़, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, बासंवाड़ा और प्रतापगढ़ में येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, इन जिलों में वज्रपात/मेघगर्जन और तेज सतही हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

 

 

राजस्थान के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

आईएमडी ने नया अपडेट जारी कर सूचना दी है कि पूर्वी राजस्थान के अनेक स्थानों पर आगामी 4-5 दिन मानसून सक्रिय रहेगा. इसके बाद 17 और 18 जुलाई को बारिश में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की संभावना है. इस वजह से राजस्थान के कोटा, उदयपुर, अजमेर संभाग में कहीं-कहीं अति भारी बारिश हो सकती है.

ऐसे करें अपना बचाव

आईएमडी ने बताया है कि मेघगर्जन व वज्रपात के समय सुरक्षित स्थानों पर शरण लेवें, ध्यान रहे कि ऐसे समय में पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचें. इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें और मौसम सामान्य होने तक इनका प्रयोग नहीं करें.