Times Now- ETG exit poll results : इस एग्जिट पोल का अनुमान सटीक निकला तो कांग्रेस में गोविंद डोटासरा का बढ़ेगा कद

राजस्थान तक

02 Jun 2024 (अपडेटेड: Jun 5 2024 4:07 PM)

Times Now- ETG exit poll results : राजस्थान में कांग्रेस ने अपना एग्जिट पोल जारी किया है जिसमें पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा 12-13 सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं. वहीं ईटीजी के एग्जिट पोल के अनुमान भी सही हुए तो कांग्रेस का 7 सीटों पर कब्जा होगा.

तस्वीर: राजस्थान तक.
तस्वीर: राजस्थान तक.
Google CTA

राजस्थान (Rajasthan exit poll 2024) में पिछले दो लोकसभा चुनावों में कांग्रेस का खाता नहीं खुल पाया. वहीं इस बार के एग्जिट पोल बता रहे हैं कि कांग्रेस को 5-7 सीटें मिलने जा रही हैं. कांग्रेस को Times Now- ETG  एग्जिट पोल 7 सीटें तक दिला रहा है. India Today- Axis My India भी बीजेपी को 16-19 और कांग्रेस को 5-7 सीटें दे रहा है. News 18 बीजेपी को 18-23 और कांग्रेस को 2-7 सीटें मिलने का अनुमान जता रहा है. 

Read more!

राजस्थान में पोल ऑफ पोल्स (Poll Of Polls in rajasthan 2024) की बात करें तो 16-20 सीटें बीजेपी को 5-7 सीटें कांग्रेस को मिलती हुई नजर आ रही हैं. हालांकि 4 जून को जो परिणाम आएंगे वो एग्जिट पोल से अलग हो सकते हैं. एग्जिट पोल परिणाम नहीं बल्कि अनुमान है. पिछले दो चुनावों के मुकाबले राजस्थान में कांग्रेस का खाता खुल रहा है. राजनैतिक विश्लेषकों की मानें तो यदि एग्जिट पोल के नतीजे सच साबित हो जाएं तो राजस्थान में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (govind singh dotasra) का कद बढ़ जाएगा. 

देश की सबसे हॉट सीट कांग्रेस के खाते में?

अब सवाल ये है कि कांग्रेस को जिन 7 सीटों के मिलने का दावा किया जा रहा है वे कौन हैं? कई एग्जिट पोल, फलोदी सट्‌टा बाजार के दावे और पत्रकारों के विश्लेषण में सामने आ रहा है कि देश की सबसे हॉट सीट बाड़मेर-जैसलमेर भी कांग्रेस के खाते में जाती हुई दिख रही है. माना जा रहा है कि इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले में कांग्रेस के उम्मेदाराम बेनीवाल को फायदा मिलता दिख रहा है. इसके अलावा चूरू, जालौर, टोंक, नागौर, सीकर, दौसा में कांग्रेस की लीड मानी जा रही है. 

ये 3 एग्जिट पोल कांग्रेस को दे रहे 5 से भी कम सीटें

Chanakya, ABP- CVoter, India TV- CNX राजस्थान में कांग्रेस को 5 से भी कम सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं. चाणक्या के मुताबिक बीजेपी 19-25 सीटें और कांग्रेस 00-04 सीटें जीत सकती है. वहीं इंडिया टीवी सीएनएक्स के मुताबिक बीजेपी 21-23 और कांग्रेस 2-4 सीटें जीतेगी. एबीपी सी-वोटर भी बीजेपी को 21-23 और कांग्रेस को 2-4 सीटें दे रहा है.