पाली: प्रेमिका को पाने के लिए उसके पति के टुकड़े कर जमीन में गाड़ा! फिर रोप दिए पौधे

भारत भूषण जोशी

• 04:27 PM • 18 Jul 2023

Rajasthan Crime News: राजस्थान के पाली में 33 साल के युवक के गुमशुदा होने के मामले में पुलिस ने चौंकाना वाला खुलासा किया है. पुलिस ने युवक का शव बरामद कर लिया. शव कई टुकड़ों में जमीन में गड़ा हुआ मिला. शव का धड़ गायब था. जमीन में सिर, हाथ और पैर ही मिला है. […]

पाली: प्रेमिका को पाने के लिए उसके पति के टुकड़े कर जमीन में गाड़ा! फिर रोप दिए पौधे
पाली: प्रेमिका को पाने के लिए उसके पति के टुकड़े कर जमीन में गाड़ा! फिर रोप दिए पौधे
Google CTA

Rajasthan Crime News: राजस्थान के पाली में 33 साल के युवक के गुमशुदा होने के मामले में पुलिस ने चौंकाना वाला खुलासा किया है. पुलिस ने युवक का शव बरामद कर लिया. शव कई टुकड़ों में जमीन में गड़ा हुआ मिला. शव का धड़ गायब था. जमीन में सिर, हाथ और पैर ही मिला है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया.

Read more!

मामला सिरियारी पुलिस थाना क्षेत्र के ठाकुरवास गांव का है. यहां का रहने वाला जोगेंद्र मेघवाल (33) 11 जुलाई को अपने घर से निंबाहेड़ा ये कहकर निकला कि वो काम पर जा रहा है. मामले में पुलिस ने मदनलाल नाम के शख्स को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की.

धार्मिक स्थल पर टुकड़े गाड़ रोप दिए थे पौधे
पुलिस के मुताबिक आरोपी के घर से करीब 100 मीटर दूर पर एक धार्मिक स्थल है. वहां एक बगीची भी है. आरोपी ने मृतक के शरीर के टुकड़े कर धड़ जंगल में फेंक दिया और सिर, हाथ-पैर जमीन में गाड़ कर पौधे लगा दिए. घटना के बाद वो उन पौधों को पानी देता रहा. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उस स्थान की खुदाई कराई और शव के टुकड़े इकट्‌ठे कर लिए.

सामने आई अवैध संबंधों की ये कहानी
पूछताछ में सामने आया कि मृतक की पत्नी से आरोपी के आपत्तिजनक संबंध थे. आरोपी उसे पाने के लिए उसके पति को रास्ते से हटाना चाह रहा था. इसलिए आरोपी ने अपने ही पड़ोसी जोगेंद्र मेघवाल को 6 दिन पहले शराब पार्टी दी. पहले जमकर शराब पिलाई फिर उसकी हत्या कर दी.

यह भी पढ़ें: भरतपुर: प्रेम प्रसंग में रोड़ा बना जेठ तो महिला ने प्रेमी से करवा दी हत्या, पुलिस ने खोला पूरा राज!