टोंक: मकान के बाहर आधी रात को हुआ हंगामा, पुलिस पहुंची तो अंदर से निकाली गईं 6 युवतियों समेत 8 लोग, कमरे से ये सामन हुआ बरामद ?

न्यूज तक डेस्क

14 Oct 2026 (अपडेटेड: Oct 14 2026 5:30 PM)

राजस्थान के टोंक जिले में आधी रात को एक मकान के बाहर भारी हंगामा देखने को मिला, जहां संदिग्ध गतिविधियों के शक पर स्थानीय लोग जमा हो गए थे. विरोध करने पर अंदर से निकले युवकों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें दो लोग घायल हो गए. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

टोंक में आधी रात को मकान के बाहर भारी हंगामा
टोंक में आधी रात को मकान के बाहर भारी हंगामा
Google CTA

राजस्थान के टोंक जिले में बीती रात एक मकान के बाहर हुए हंगामे ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी. मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर भारी पुलिस बल को पहुंचना पड़ा. स्थानीय लोगों और मकान के अंदर मौजूद लोगों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया, जिसमें दो लोग घायल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और मकान के अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकाला. इस दौरान कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि कुछ मौके से फरार हो गए. जानें आखिर उस रात वहां क्या हुआ था?

Read more!

संदिग्ध गतिविधियों के शक पर हुआ था विवाद

स्थानीय लोगों के अनुसार, इलाके के एक मकान में पिछले कुछ दिनों से कुछ अलग तरह की गतिविधियां चल रही थीं. रात के वक्त जब कुछ लोगों ने वहां जाकर पूछताछ करनी चाही और दरवाजा खटखटाया, तो स्थिति पूरी तरह बिगड़ गई. लोगों का आरोप है कि मकान के अंदर से कुछ युवक बाहर निकले और उन्होंने बातचीत करने के बजाय लाठी, तलवार और चाकुओं से हमला कर दिया. इस अचानक हुए हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत नाजुक होने के चलते उसे तुरंत जयपुर रेफर किया गया है.

मकान के अंदर मिलीं छह युवतियां और दो युवक

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा मौके पर पहुंचे. पुलिस के सामने चुनौती यह थी कि एक तरफ मकान के बाहर आक्रोशित भीड़ जमी हुई थी और दूसरी तरफ अंदर लोग फंसे हुए थे. पुलिस ने भारी विरोध और मशक्कत के बाद मकान के अंदर मौजूद छह युवतियों और दो युवकों को बाहर निकाला. मौके से पकड़े गए दोनों युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जबकि तीन अन्य युवक मौके से फरार होने में कामयाब रहे. पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

हथियारों की बरामदगी और पुलिस की आगे की कार्रवाई

तलाशी के दौरान पुलिस को मकान से धारदार हथियार भी बरामद हुए हैं, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. स्थानीय लोगों ने मकान में अवैध गतिविधियां संचालित होने के गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं से गहनता से जांच की जा रही है. इलाके में सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है तथा पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ा जा रहा है.

यह भी पढ़ें: राजस्थान ब्यूरोक्रेसी में छाई दो सगी बहनों की जोड़ी, टीना-रिया डाबी के बाद अब मंजू-अंजू राजपाल बनीं IAS