टोंक में कंबल बांटने गए पूर्व BJP सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने धर्म विशेष की महिला को भगाकर बताई ये वजह, Video वायरल

Jaunapuria Blanket Distribution Video: टोंक-सवाई माधोपुर के पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया का विवादित वीडियो वायरल हो गया है. करेड़ा बुजुर्ग गांव में कंबल वितरण के दौरान एक 'विशेष धर्म' के लोगों को कंबल देने से मना ही नहीं किया बल्कि महिला के हाथों से कंबल लेकर उसे भगा भी दिया. जौनापुरिया ने कहा- "मोदी को गाली देने वालों को नहीं बांटूंगा कंबल." इधर जौनापुरिया के खिलाफ ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया है.

NewsTak
पूर्व सांसद जौनापुरिया का वीडियो हो गया वायरल.

मनोज तिवारी

follow google news

ऐ...क्या नाम है तेरा...हट एक तरफ...टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व BJP सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जौनापुरिया यहां जरूरतमंदों को कंबल बांट रहे थे. महिलाओं की भीड़ में कुछ और महिला थीं. जौनापुरिया ने उसका नाम पूछ लिया. नाम सुनते ही भड़क गए. जैसे ही उनका शक यकीन में बदल गया कि ये महिला एक धर्म विशेष की है तो उन्होंने उसे न केवल कंबल देने से इनकार कर दिया बल्कि वहां से जाने के लिए कह दिया. वहां मौजूद लोगों पर भी वो नाराज होते दिखे. इधर जौनापुरिया के इस व्यवहार के खिलाफ करेड़ा बुजुर्ग गांव के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है. ग्रामीणों ने पूर्व सांसद का पुतला फूंका है. 

Read more!

पिछले 9 सालों से जौनापुरिया गरीबों के लिए नि:शुल्क रसोई चला रहे हैं जिसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने खास कार्यक्रम 'मन की बात' में उनकी तारीफ कर चुके हैं. इधर जौनापुरिया ने पीएम मोदी का नाम लेकर कुछ ऐसा कर दिया कि अब उनकी फजीहत होने लगी है. सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उसपर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

क्या है पूरा मामला? 

जौनापुरिया रविवार को टोंक जिले में पीएम मोदी के 'मन की बात' सुनने के बाद दिल्ली लौटते समय करेड़ा बुजुर्ग गांव में रुक गए. वे अपनी तरफ से जरूरतमंदों को कंबल बांटने लगे. जौनापुरिया जब यहां कंबल बांट रहे थे तब धर्म विशेष के महिला-पुरूषों को देख उनकी त्यौरियां चढ़ गईं. गुस्से से फट पड़े. कहने लगे- मोदी को गाली देने वालों को वे कंबल नहीं बांटूंगा. बात यहीं खत्म नहीं हुई. जिस महिला को उन्होंने कंबल दे दिया था उनसे वापस ले लिए और वहां से चले जाने को कह दिया. 

आयोजकों पर भी भड़के 

यहीं नहीं जौनापुरिया आयोजकों पर भी भड़क गए. जिन लोगों ने जरूरतमंदों को बुलाया था उनको आड़े हाथों लेते हुए कहा कि धर्म विशेष के लोगों को इकठ्ठा करने पर नाराजगी जता दी. उनका ये रवैया देखकर वहां बैठे बाकी लोग दंग रह गए. ये सब करने के बाद जौनापुरिया वहां से चले गए. 

जौनापुरिया जब वहां से रवाना हो रहे थे उस समय वहां मौजूद ग्रामीण ने इस रवैये पर आपत्ति जताई तो वे ये कहते हुए चले गए कि ये कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं है. ये उनकी अपनी सोच है कि वे किसको दें और किसको नहीं दें. जौनापुरिया ने धर्म विशेष के लोगों को कंबल वितरण के दौरान वहां से हटा देने व उन्हें कंबल नहीं बांटे जाने के अपने स्टैंड को सही बताया. जौनापुरिया ने कहा कि धर्म विशेष के लोग मोदी विरोधी हैं वे उन्हें लेकर अनर्गल टिप्पणियां भी करते रहते हैं. 

सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने आगे कहा- ऐसा नहीं है कि सभी हिंदू भाजपा के समर्थक हैं, लेकिन क्या धर्म विशेष के लोग मोदी की किसी रैली में जाना चाहेगें?  जौनापुरिया ने कहा वे अपनी रसोई से भोजन वितरण व स्कूलों में विद्यार्थियों को बांटे जानी वाली सामग्री में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं करते हैं लेकिन उन्होंने यहां जो किया वह सही है.

सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने क्या किया....Video आया सामने 


पाकिस्तानी से हिन्दुस्तानी बहू बनीं नीता कंवर को सरपंच पद से किया गया बर्खास्त, जानें क्या है पूरा मामला
 

    follow google news