धौलपुर: बेकाबू जीप ने बाइक सवार युवक को कुचला, आक्रोशित लोगों ने सड़क पर लगाया जाम

Rajasthan Accident News: राजस्थान के धौलपुर जिले में बाड़ी-कंचनपुर सड़क मार्ग पर तुलसी के अड्डा के पास तेज गति से आ रही बेकाबू जीप ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया. हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा इतना जबरदस्त था कि जीप भी पलट गई और जीप चालक मौके से […]

NewsTak

Umesh Mishra

follow google news

Rajasthan Accident News: राजस्थान के धौलपुर जिले में बाड़ी-कंचनपुर सड़क मार्ग पर तुलसी के अड्डा के पास तेज गति से आ रही बेकाबू जीप ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया. हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा इतना जबरदस्त था कि जीप भी पलट गई और जीप चालक मौके से फरार हो गया. दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बाड़ी-कंचनपुर सड़क मार्ग पर डेड बॉडी को रख कर जाम लगा दिया.

Read more!

जाम की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी बच्चन सिंह मीणा, बाड़ी पुलिस उप अधीक्षक मनीष शर्मा, सैपऊ पुलिस उप अधीक्षक विजय कुमार के साथ बाड़ी कोतवाली और कंचनपुर थाना पुलिस मय जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने का प्रयास किया. लेकिन ग्रामीण जीप चालक को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया. कंचनपुर थाना एसएचओ हेमराज शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस ने जीप और बाइक को जब्त कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, धौलपुर जिले के गांव जहानपुर निवासी 20 वर्षीय सत्यप्रकाश रविवार को बाइक से दूध डाल कर अपने गांव जा रहा था. तभी बाड़ी-कंचनपुर सड़क मार्ग पर तुलसी के अड्डा के पास सैपऊ की तरफ से तेज गति से आ रही बेकाबू जीप ने बाइक सवार को कुचल दिया. हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक के पिताजी दीवान सिंह किसी कारण से रविवार को दूध डालने जा पाए थे जिस वजह से सत्यप्रकाश बाइक पर दूध की टंकियां लेकर दूध डालने गया था. मृतक सत्यप्रकाश बीए में पढ़ रहा था. वह पढ़ाई में काफी होनहार था. उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

यह भी पढ़ें: धौलपुर में पत्नी की गला घोटकर हत्या करने का लगा आरोप; पति ने कहा- सड़क दुर्घटना में हुई मौत

    follow google news