मणिपुर पर हंगामे के बीच केंद्रीय मंत्री ने गहलोत सरकार को जमकर घेरा, सोनिया-राहुल से पूछ लिया ये सवाल

राजस्थान तक

20 Jul 2023 (अपडेटेड: Jul 20 2023 9:42 AM)

Anurag thakur attack congress on issue of rajasthan: मणिपुर पर हंगामे के बीच केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने राजस्थान में अपराध के मुद्दों को उठाते हुए गहलोत सरकार को घेरा. साथ ही कांग्रेस शासित राज्यों में अपराध के मुद्दों के जरिए सोनिया गांधी, राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं पर तंज कसा. केंद्रीय […]

NewsTak
Google CTA

Anurag thakur attack congress on issue of rajasthan: मणिपुर पर हंगामे के बीच केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने राजस्थान में अपराध के मुद्दों को उठाते हुए गहलोत सरकार को घेरा. साथ ही कांग्रेस शासित राज्यों में अपराध के मुद्दों के जरिए सोनिया गांधी, राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं पर तंज कसा. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दो महिलाओं के साथ जिस तरह का व्यवहार और अत्याचार हुआ, उसकी कड़ी निंदा की है. कड़े शब्दों में कहा है कि कोई भी हों, कितने भी हों, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. ऐसी घटनाएं देश को शर्मसार करती हैं. चाहे राजस्थान हो, छत्तीसगढ़ हो या मणिपुर हो कोई भी राज्य हो महिलाओं के साथ अपराध हो तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

Read more!

अनुराग ठाकुर ने कहा कि दुर्भाग्य ये है कि विपक्षी दल इसको राजनीति के रूप में देखते हैं और राजनीति करना चाहते हैं. हमने सदनों में कहा कि हम चर्चा के लिए तैयार हैं, लेकिन विपक्ष चर्चा से भागना चाहता है. क्योंकि विपक्ष के राज्यों में ऐसे कारनामे हैं.

उन्होंने कहा कि राजस्थान में महिलाओं पर अपराध की सबसे ज्यादा घटनाएं हुईं. पिछले 54 महीने में 10 लाख से ज्यादा आपराधिक मुकदमें दर्ज किए गए. 7500 से अधिक निर्दोषों की हत्याएं हुईं. प्रदेश की कानून व्यवस्था लगातार सवालों के घेरे में हैं. उन्होंने सीधे तौर पर कांग्रेस को घेरते हुए विपक्षी नेताओं से भी सवाल किया.

पूरा विपक्ष मूकदर्शक बन बैठा रहेगा?
मंत्री ने कहा कि मेरा सवाल सोनिया गांधी और राहुल गाँधी से भी मेरा सवाल है. मुख्यमंत्री के घर से 5 किमी दूर पर महिला को जलाया जाता है. कांग्रेस शासित राज्य में महिला अत्याचार के खिलाफ सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूरा विपक्ष क्या मूक दर्शक बनकर बैठा रहेगा?

गौरतलब है कि जोधपुर में जेएनवीयू कैंपस में गैंगरेप के बाद 7 साल की मासूम बच्ची के साथ स्कूल में भी रेप का मामला सामने के बाद सरकार भी बुरी तरह घिर गई है. वहीं, जोधपुर जिले से ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जिसमें एक परिवार के 4 सदस्यों को रात में सोते हुए जला दिया गया. जिसके बाद से प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर में बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस को घेरने की कोशिश की.