बाबा रामदेव के बयान पर औवेसी की पार्टी ने गहलोत सरकार को घेरा और की ये मांग, जानें

दिनेश बोहरा

• 11:53 AM • 04 Feb 2023

Barmer News: राजस्थान के बाड़मेर जिले की धर्म सभा में बाबा रामदेव के इस्लाम पर दिए बयान के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. बयान से नाराज औवेसी की पार्टी और मुस्लिम समुदाय के लोग शनिवार को सड़कों पर उतर गए. मुस्लिम समाज के लोगों ने जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन […]

NewsTak
Google CTA

Barmer News: राजस्थान के बाड़मेर जिले की धर्म सभा में बाबा रामदेव के इस्लाम पर दिए बयान के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. बयान से नाराज औवेसी की पार्टी और मुस्लिम समुदाय के लोग शनिवार को सड़कों पर उतर गए.

Read more!

मुस्लिम समाज के लोगों ने जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और योगगुरु बाबा रामदेव के खिलाफ कानूनी कार्यवाई की मांग की. मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि धर्मसभा में योगगुरु बाबा रामदेव की ओर से इस्लाम पर की गई टिप्पणी गलत है. बाबा रामदेव पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

एआईएमआईएम पार्टी के सदस्य मौलाना बरकत अली ने बताया कि बाड़मेर और जैसलमेर जिला कौमी एकता की मिसाल है. यहां इस तरह की विवादित बयानबाजी कर बाबा रामदेव ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है. सदस्यों ने कहा कि बाबा रामदेव का विवादित बयान मुख्यमंत्री के संज्ञान में है. 2 दिन पहले हुए इस घटनाक्रम पर स्थानीय प्रशासन और सरकार दोनों गंभीर नहीं है. क्योंकि धर्मसभा के इस मंच पर स्थानीय विधायक पदमाराम मेघवाल, पूर्व मंत्री हरीश चौधरी और कैबिनेट मंत्री हेमाराम चौधरी भी शिरकत कर चुके हैं. लेकिन इस बयान के संबंध में किसी कांग्रेस नेता ने बयान जारी नहीं किया।

सियासी किस्साः जब भैरोसिंह शेखावत बने CM तो मां ने पूरे गांव में बांटी मिठाई, बोलीं- मेरा बेटा संरपंच बन गया