धौलपुर: पत्नी की गला घोटकर हत्या करने का लगा आरोप; पति ने कहा- सड़क दुर्घटना में हुई मौत

Rajasthan News: राजस्थान के धौलपुर जिले में शनिवार शाम सड़क हादसे में हुई महिला की मौत के बाद रविवार को मृतका के परिजनों ने जिला अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया. मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर दहेज को लेकर महिला की गला घोंट कर हत्या करने का आरोप लगाया है. वहीं, मृतका के […]

NewsTak

Umesh Mishra

follow google news

Rajasthan News: राजस्थान के धौलपुर जिले में शनिवार शाम सड़क हादसे में हुई महिला की मौत के बाद रविवार को मृतका के परिजनों ने जिला अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया. मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर दहेज को लेकर महिला की गला घोंट कर हत्या करने का आरोप लगाया है. वहीं, मृतका के पति दिनेश ने बताया कि बाइक को पीछे से अज्ञात वाहन के टक्कर मारने से उसकी मौत हुई है. मृतका के भाई की रिपोर्ट पर महिला थाना पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Read more!

महिला थाने के एएसआई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के आगरा की रहने वाली रैनू (24 वर्ष) का विवाह 4 वर्ष पहले धौलपुर जिले के कासिमपुर गांव के रहने वाले दिनेश (25 वर्ष) के साथ हुआ था. शादी के दो साल बाद उनके एक बेटा भी हुआ था. शनिवार की देर शाम को सड़क हादसे में खरगपुर गांव के पास रैनू की मौत की जानकारी मिली थी. हादसे की सूचना मिलने के बाद जिला अस्पताल में पहुंचे मृतका के भाई बबलू ने महिला पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है.

रिपोर्ट में मृतका के भाई ने बताया कि उसकी बहन अंधी थी जिसकी शनिवार को उसके पति ने गला घोट कर हत्या कर दी. रिपोर्ट में मृतका के भाई ने बताया है कि चार वर्ष पहले जब शादी की थी उस समय ससुराल पक्ष को चार लाख रुपए का दहेज भी दिया था. जिसके बाद भी उसकी बहन की हत्या कर दी गई. मृतका के भाई की रिपोर्ट पर महिला थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: बैंक से रुपये निकालने वालों पर खुजली का पाउडर डालकर करता था चोरी, नागौर पुलिस ने किया गिरफ्तार

    follow google news