UPSC Final Result 2025: देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा 'यूपीएससी सिविल सेवा 2025' के नतीजे घोषित हो गए हैं. इस बार की मेरिट लिस्ट में अनुज अग्निहोत्री ने टॉप कर यह साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत और सही दिशा का कोई विकल्प नहीं है. अनुज के बाद राजेश्वरी सुवे एम ने दूसरा और आकाश ढुल ने तीसरा स्थान हासिल किया है.
ADVERTISEMENT
958 उम्मीदवारों के घर आई खुशियां
आयोग द्वारा जारी लिस्ट के मुताबिक इस साल कुल 958 उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए सिफारिश की गई है. इनमें सामान्य वर्ग के 317, ईडब्ल्यूएस के 104, ओबीसी के 306, एससी के 158 और एसटी वर्ग के 73 उम्मीदवार शामिल हैं.
किसे मिलेगी कौन सी सर्विस?
रैंक और मेरिट के आधार पर इन 958 उम्मीदवारों को अलग-अलग सेवाओं में तैनात किया जाएगा. सरकार द्वारा दी गई रिक्तियों का ब्यौरा कुछ इस प्रकार है:
- IAS (कलेक्टर): 180 पद
- IFS (राजनयिक): 55 पद
- IPS : 150 पद
ग्रुप ए और ग्रुप बी सेवाएं: बाकी बचे उम्मीदवारों को इन सेवाओं में जगह मिलेगी.
टॉप 5 की लिस्ट पर एक नजर
- अनुज अग्निहोत्री (Roll No. 1131589)
- राजेश्वरी सुवे एम (Roll No. 4000040)
- आकाश ढुल (Roll No. 3512521)
- राघव झुनझुनवाला (Roll No. 0834732)
- ईशान भटनागर (Roll No. 0409847)
वेटिंग लिस्ट और मार्क्स की जानकारी
यूपीएससी ने मुख्य लिस्ट के साथ ही 258 उम्मीदवारों की एक रिजर्व लिस्ट (वेटिंग लिस्ट) भी तैयार की है. इसके अलावा 348 उम्मीदवारों का चयन अभी 'प्रोविजनल' रखा गया है यानी उनके दस्तावेजों की जांच अभी प्रक्रिया में हो सकती है.
अगर आप अपने नंबर (Marks) जानना चाहते हैं तो आपको थोड़ा इंतजार करना होगा. आयोग ने कहा है कि रिजल्ट जारी होने के 15 दिनों के भीतर यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर मार्क्स अपलोड कर दिए जाएंगे.
ADVERTISEMENT

