UPSC EXAM: राजस्थान की अनुष्का की 20वीं रैंक, अमेरिका से ली बिजनेस एडमिस्ट्रेशन की डिग्री

राजस्थान तक

23 May 2023 (अपडेटेड: May 23 2023 12:57 PM)

UPSC Topper of Rajasthan: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सर्विस एग्‍जाम (UPSC CSE 2022) का फाइनल रिजल्‍ट मंगलवार को जारी किया है. यूपीएससी के मुताबिक, 933 अभ्यर्थियों ने सिविल सेवा परीक्षा पास की है. सिविल सेवा परीक्षा 2022 के फाइनल रिजल्ट में इशिता किशोर ने टॉप किया. गरिमा लोहिया और उमा हरीती एन […]

NewsTak
Google CTA

UPSC Topper of Rajasthan: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सर्विस एग्‍जाम (UPSC CSE 2022) का फाइनल रिजल्‍ट मंगलवार को जारी किया है. यूपीएससी के मुताबिक, 933 अभ्यर्थियों ने सिविल सेवा परीक्षा पास की है. सिविल सेवा परीक्षा 2022 के फाइनल रिजल्ट में इशिता किशोर ने टॉप किया. गरिमा लोहिया और उमा हरीती एन ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है.

Read more!

वहीं, राजस्थान मूल की अनुष्का शर्मा ने 20वीं रैंक हासिल की. फिलहाल वह इंदौर में रह रही है. अनुष्का ने द सिटी यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयॉर्क से बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) की डिग्री ली है.

बता दें कि सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2022 का आयोजन 5 जून, 2022 को किया गया था. इस परीक्षा के लिए कुल 11 लाख 35 हजार 697 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. जिनमें से 5 लाख 73 हजार 735 उम्मीदवार में परीक्षा में शामिल हुए थे.यूपीएससी द्वारा सिविल सेवा परीक्षा सालाना तीन चरणों में आयोजित की जाती है, जिनमें अभ्यर्थियों को प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार से गुजरना होता है. इस परीक्षा के जरिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) समेत अन्य सेवाओं के अधिकारियों का चयन किया जाता है.