Jaisalmer News: जैसलमेर प्रवास के दौरान उत्तराखंड के पर्यटन और सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने जोशीमठ हादसे को लेकर बातचीत की. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के जोशीमठ में जो हादसा हुआ, बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. सबको पता है विकास की कीमत चुकानी पड़ती हैं. वहां पर जो यह सोचा जा रहा था कि धीरे-धीरे धंसेगा. मगर उसमें तेजी आ गई. ऐसे में खतरा पैदा हो गया. उन्होंने कहा कि पहले भी यहां टिहरी झील बनी थी तो लोगों को विस्थापित किया गया था. अब हम जोशी मठ में भी विस्थापन का काम करेंगे और निश्चित रूप में सबको छत मिलेगी. हम लोगों की जान जोखिम में नहीं डाल सकते. जोशीमठ तेजी से धंस रहा है और वह इलाका सुरक्षित नही है.
ADVERTISEMENT
उन्होने एक भविष्यवाणी के सच होने की चर्चा करते हुए कहा कि जोशीमठ पहले छोटा सा गांव था, वहां लोग नरसिंह मंदिर में दर्शन करने जाते थे. अब नरसिंह मंदिर की कलाई छोटी होती जा रही है. लोगों का मानना है कि कलाई टूट जाएगी तो नर और नारायण पर्वत दोनों मिल जाएंगे और बद्रीनाथ आगम्य हो जाएगा. बद्री में भगवान बद्रीनाथ प्रकट होंगे तो इस प्रकार की वहां भविष्यवाणी भी है. जैसे-जैसे खतरा पैदा होगा लोगों को स्थान तो छोड़ना ही पड़ेगा.
उन्होंने कहा कि इस पहाड़ी क्षेत्र में भूकंप आते ही है. जापान में भी भूकंप आते है. लेकिन वहां कंस्ट्रक्शन इस प्रकार होता है जिससे मकान प्रभावित नहीं होते. लेकिन यहां लोग पैसा बचाने के चक्कर में रहे तो मकानों में दरारे आ गई. हमारी सरकार उन्हें विस्थापित करेगी. मंत्री ने कहा कि अभी तक रिपोर्ट आनी बाकी है और विश्लेषण करने के बाद ही यह बताया जा सकता है. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में उन्होंने कहा कि भारत तो टूटा नहीं है. वह जुड़ा हुआ है. जब भी कभी दुश्मन देश चीन से हमला होता है, तब भारत देश एक हो जाता है. हम सभी के रीति रिवाज अलग-अलग हो. लेकिन हम सब की आत्मा एक है.
ADVERTISEMENT


