झालरापाटन सीट से वसुंधरा राजे को कौन देगा चुनौती? कांग्रेस में मच गई दावेदारों की होड़!

फिरोज खान

29 Aug 2023 (अपडेटेड: Aug 29 2023 5:26 AM)

Congress candidate against vasundhara raje: कांग्रेस (congress) में टिकट को लेकर मंथन शुरू हो चुका है. वहीं, पार्टी के भीतर दावेदारी की भी एक लंबी फेहरिस्त सामने आ रही है. कांग्रेस की सुरक्षित सीट हो या किसी दिग्गज नेता का गढ़, कांग्रेसी नेता कहीं भी दावा ठोंकने में पीछे नहीं है. ऐसा ही कुछ हाल […]

वसुंधरा बोलीं- आजकल एक ही शोर अली बाबा चालीस चोर, जानें किसके लिए कही ये बात
वसुंधरा बोलीं- आजकल एक ही शोर अली बाबा चालीस चोर, जानें किसके लिए कही ये बात
Google CTA

Congress candidate against vasundhara raje: कांग्रेस (congress) में टिकट को लेकर मंथन शुरू हो चुका है. वहीं, पार्टी के भीतर दावेदारी की भी एक लंबी फेहरिस्त सामने आ रही है. कांग्रेस की सुरक्षित सीट हो या किसी दिग्गज नेता का गढ़, कांग्रेसी नेता कहीं भी दावा ठोंकने में पीछे नहीं है. ऐसा ही कुछ हाल है बीजेपी (bjp) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (vasundhra raje) की सीट पर. जहां 41 कांग्रेसियों ने चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है. दरअसल, झालावाड जिले की 4 विधानसभा क्षेत्र के लिए कांग्रेस ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में कुल 91 नेताओं ने चुनाव के लिए आवेदन किए.

Read more!

वसुंधरा राजे के गढ़ झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र से सबसे ज्यादा 41 आवेदन आए. जिसमें कई पूर्व मंत्री और जाने-पहचाने प्रभावशाली नेता शामिल है. जिसमें पूर्व विधायक मोहनलाल समेत कई अन्य नेताओं ने आवेदन किया.

वैसे झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र काग्रेस के टिकट देने के मामले मे एक तरीके से प्रयोगशाला साबित हो रहा है. हमेशा कमजोर या बाहरी उम्मीदवार उतारे जाते हैं जो वसुंधरा के सामने कहीं टिकते नहीं दिखते. जिसके चलते पार्टी की भी बुरी हार होती है. कांग्रेस के टिकट के लिए आवेदन करने वालो मे पूर्व विधायक और प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष कैलाश मीणा समेत 12 दावेदारों ने आवेदन किए हैं. खानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 15, भवानीमंडी में कुल 24 आवेदन शामिल है.

वहीं, आवेदन लेने के बाद कांग्रेस ने चुनाव समिति के दो सदस्य पंचायती राज मंत्री रमेश मीणा, पूर्व चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा के साथ एआईसीसी पर्यवेक्षक जैनी बैन को भी भेजा. जिन्होंने कार्यकताओं से फीडबैक लिया. तीनो नेताओ ने कहा कि जीतने वाले स्थानीय उम्मीदवार को ही टिकट दिया जाएगा.