Vasundhara Raje on retirement statement: बीजेपी (BJP) की दिग्गज नेता और राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) ने शुक्रवार को राजनीति से संन्यास को लेकर एक बयान दिया था. उनके इस बयान के बाद सियासी चर्चाओं में उनके रिटायरमेंट को लेकर बातें होने लगीं. लेकिन अब पूर्व सीएम अपने बयान से पलट गई हैं. उन्होंने कहा है कि यह बात मैंने दुष्यंत की परिपक्वता के संबंध में कही थी.
ADVERTISEMENT
पूर्व सीएम ने कहा, “ये हंसी मजाक में कही गई बात थी. मैंने ऐसा बेटे दुष्यंत की परिपक्वता के संबंध में कहा था. यदि मुझे रिटायर होना होता तो मैं नामांकन क्यों भरती? मैंने प्रदेश की सेवा की है और अनवरत करती रहूंगी.”
एक दिन पहले दिया था ये बयान
झालावाड़ में एक सभा को संबोधित करते हुए राजे ने शुक्रवार को कहा था, “मुझे लग रहा है कि अब मैं रिटायर हो सकती हूं. मेरे पुत्र (सांसद दुष्यंत सिंह) को आज सुनकर लगा कि हां ठीक है. आपलोगों ने उन्हें अच्छी तरह से सीखा-सीखाकर प्यार से रस्ते पर लगा दिया है. अब मुझे लगता है कि मुझे कुछ करने की जरूरत नहीं है. मुझे लगता है कि आज उनके ऊपर निगाह रखने की कोई जरूरत नहीं है. उनके ऊपर पड़ने की जरूरत नहीं है. वो आप लोगों के काम ऐसे ही करेंगे.”
राजे बोलीं- मुझे झालावाड़ में कभी ज्यादा रुकने की जरूरत नहीं पड़ी
वसुंधरा राजे ने बताया कि जब-जब भी मैंने नामांकन भरा, झालवाड़वासियों ने मुझसे एक ही बात कही कि यहां तो हम संभाल लेंगे आप कहीं और काम करो. अधिकांश प्रत्याशी नामांकन भरने से लेकर चुनाव परिणाम आने तक अपना रण क्षेत्र छोड़ कर कहीं नहीं जाते. अपने क्षेत्र में ही डटे रहते हैं. लेकिन मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे पूरे समय झालावाड़ रुकने की आवश्यकता कभी नहीं हुई.
यह भी पढ़ें: Rajasthan Election: बागी हो सकते हैं रविंद्र सिंह भाटी? बोले- ‘समर्थकों ने कहा तो चुनाव जरूर लडूंगा’
ADVERTISEMENT


