मोदी सरकार के इस फैसले पर आया वसुंधरा राजे का रिएक्शन, तारीफ में कही ये बात

राजस्थान तक

• 05:56 PM • 29 Aug 2023

Former CM Vasundhra Raje: राजस्थान विधानसभा चुनाव (rajasthan assembly election) में पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी (BJP) नेता वसुंधरा राजे (vasundhra raje) की भूमिका को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है. कहा जा रहा है कि पार्टी आलाकमान उन्हें सीएम फेस घोषित किए बिना ही इस बार का चुनाव लड़ना चाहता है. इस पर वसुंधरा राजे […]

मोदी सरकार के इस फैसले पर आया वसुंधरा राजे का रिएक्शन, तारीफ में कही ये बात
मोदी सरकार के इस फैसले पर आया वसुंधरा राजे का रिएक्शन, तारीफ में कही ये बात
Google CTA

Former CM Vasundhra Raje: राजस्थान विधानसभा चुनाव (rajasthan assembly election) में पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी (BJP) नेता वसुंधरा राजे (vasundhra raje) की भूमिका को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है. कहा जा रहा है कि पार्टी आलाकमान उन्हें सीएम फेस घोषित किए बिना ही इस बार का चुनाव लड़ना चाहता है. इस पर वसुंधरा राजे ने भी चुप्पी साधी हुई है. इस बीच उन्होंने मोदी सरकार के हाल ही में लिए गए एक फैसले की जमकर तारीफ की है.

Read more!

वसुंधरा राजे ने ट्वीट करते हुए लिखा, “आज ओणम और रक्षाबंधन पर देश की माताओं-बहनों को जन हितैषी मोदी सरकार ने बड़ा तोहफा देते हुए घरेलू LPG सिलेंडर को 200 रुपये सस्ता करने का निर्णय लिया है. इसका फायदा देश के 33 करोड़ उपभोक्ताओं को मिलेगा.”

75 लाख महिलाओं को दिए जाएंगे उज्जवला के नए कनेक्शन

पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले 9 वर्षों में गरीब कल्याण का जो संकल्प लिया है वह उनकी योजनाओं एवं निर्णयों में साफ नजर आ रहा है. उन्होंने बताया, “75 लाख बहनों को उज्ज्वला योजना के तहत नए कनेक्शन भी दिए जाएंगे. मोदी जी ने पहले उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को चूल्हे के धुएं से मुक्ति और अब गैस सिलेंडर पर अतिरिक्त सब्सिडी देकर दोहरी सौगात दी है.”

बीजेपी के CM फेस घोषित नहीं करने पर कांग्रेस को मिल सकता है फायदा

राजस्थान में बीजेपी का सीएम फेस कौन होगा, इस बात पर अब भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है. हालांकि वसुंधरा राजे को अब भी प्रदेश में बीजेपी का सबसे प्रभावशाली चेहरा माना जा रहा है. ऐसे में बीजेपी के सीएम फेस घोषित नहीं करने पर इसका फायदा कांग्रेस को मिल सकता है. कांग्रेस इस पर सवाल भी खड़े कर रही है कि बीजेपी के पास तो सीएम का कोई चेहरा ही नहीं है. यह देखने वाली बात होगी कि बीजेपी वसुंधरा को सीएम फेस बनाती है या नहीं. लेकिन एक बात तो तय है कि उनके बिना चुनाव जीतना बीजेपी के लिए भी टेढ़ी खीर होगा.

यह भी पढ़ें: झालरापाटन सीट से वसुंधरा राजे को कौन देगा चुनौती? कांग्रेस में मच गई दावेदारों की होड़!