Baba Balak Nath’s video goes viral: अलवर (alwar) सांसद बाबा बालकनाथ (baba balaknath) तिजारा विधानसभा सीट से टिकट पाकर पहली बार इस इलाके में पहुंचे. यहां उनका आना काफी चर्चा में रहा. बालकनाथ के के दो वीडियो काफी चर्चा में रहे. इसमें एक वीडियो में वो अपने गले का माला संभालते कार की तरफ सरपट दौड़ते नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरे वीडियो में वो बुल्डोजर चलाते और उससे प्रचार करते देखे जा रहे है.
ADVERTISEMENT
दरअसल बाबा बालकनाथ सोमवार को टिकट मिलने के बाद पहली बार तिजार विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे. जैसा कि उन्हें उम्मीद थी कि यहां भीड़-भाड़ होगी पर नजारा थोड़ा उलट दिखा.
भिवाड़ी से बाबा बालक नाथ का काफिला शुरू हुआ. सभी मंदिर और मठों में धोक लगाते हुए वे तिजारा की तरफ बढ़ रहे थे. जब वे टपूकड़ा कस्बे में हनुमान मंदिर में धोक लगाकर निकले ज्यादा समर्थक वहां मौजूद नहीं थे. ऐसे में बालक नाथ ने दौड़ लगाई और अपनी गाड़ी में चढ़ गए.
बाबा ने चलाया बुलडोजर
जब बाबा पहली बार तिजारा पहुंचे तो उनका स्वागत भी जोरदार हुआ. सांसद ने इस मौके पर बुलडोजर चलाया और समर्थकों का अभिवादन किया. अलग-अलग जगह पर सभा के दौरान सांसद ने कहा जो लोग विरोधी हैं, वो भी बीजेपी के कार्यकर्ता हैं. उनसे बातचीत करके उनको वापस पार्टी से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे. साथ ही मंच पर चुनाव लड़ने के लिए मिले चंदे की राशि को उन्होंने गौशाला में देने की बात कही.
यह भी पढ़ें:
सांसदों की बढ़ रही मुश्किल, राठौड़ को काले झंडे दिखाए तो बालकनाथ ने भागकर लाज बचाई!
ADVERTISEMENT


