कांग्रेस की लिस्ट जारी होने से पहले विश्वेंद्र सिंह का बयान- “इस बार चुनाव लड़ना मेरे मन में नहीं… “

Cabinet minister Vishvendra singh in bharatpur: राजस्थान (rajasthan news) में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. हालांकि अभी प्रत्याशियों के लिए कांग्रेस की एक भी लिस्ट जारी नहीं हुई है. लेकिन कैबिनेट मंत्री हेमाराम चौधरी के बाद विश्वेंद्र सिंह (vishvendra singh) का चुनाव नहीं लड़ने से जुड़ा एक बयान आया है. हालांकि […]

NewsTak

Suresh Foujdar

follow google news

Cabinet minister Vishvendra singh in bharatpur: राजस्थान (rajasthan news) में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. हालांकि अभी प्रत्याशियों के लिए कांग्रेस की एक भी लिस्ट जारी नहीं हुई है. लेकिन कैबिनेट मंत्री हेमाराम चौधरी के बाद विश्वेंद्र सिंह (vishvendra singh) का चुनाव नहीं लड़ने से जुड़ा एक बयान आया है. हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर इनकार नहीं करते हुए कहा कि इस बार चुनाव लड़ना मेरे मन में नहीं था, लेकिन मुख्यमंत्री ने कहा कि आपको चुनाव लड़ना पड़ेगा.

Read more!

पूर्व राजपरिवार के सदस्य का कहना है कि यह चुनाव मेरा नहीं, बल्कि जनता और विकास का चुनाव है. जो वित्तीय स्वीकृति हमने जारी की है, उनको पूरा करना है. दरअसल, विश्वेंद्र सिंह आज अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं और गांव-गांव जाकर लोगों से मिल रहे हैं.

जब विश्वेंद्र सिंह का स्वागत सम्मान किया जा रहा था, उसी दरमियान एक भाजपा का कार्यकर्ता भी वहां पहुंचा और उनका स्वागत किया. संभावना है कि भरतपुर से डीग को नया जिला बनवाया गया है, जो विधानसभा चुनाव में विश्वेंद्र सिंह के लिए काफी फायदेमंद होगा. क्योंकि यहां के लोग नया जिला बनाने की मांग काफी लंबे समय से कर रहे थे.

    follow google news