राजस्थान में मतदान और कन्यादान एक ही दिन, ज्योतिष अंक गणित बिगाड़ सकता है इस पार्टी का खेल!

विशाल शर्मा

10 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 10 2023 11:33 AM)

There will be discord in the party due to BJP’s first list in Shraddha Paksha: राजस्थान (rajasthan election 2023) में 23 नवंबर को चुनाव है. इसी दिन देवउठनी एकादशी भी है. ऐसे में मतदान की तरीख और कन्यादान का शुभ मूहुर्त एक ही दिन है. क्योकि देवउठनी एकादशी पर अबूझ सावा है, जिसका असर मतदान […]

There will be discord in the party due to BJP's first list in Shraddha Paksha! राजस्थान में मतदान और कन्यादान एक ही दिन, ज्योतिष अंक गणित बिगाड़
There will be discord in the party due to BJP's first list in Shraddha Paksha! राजस्थान में मतदान और कन्यादान एक ही दिन, ज्योतिष अंक गणित बिगाड़
Google CTA

There will be discord in the party due to BJP’s first list in Shraddha Paksha: राजस्थान (rajasthan election 2023) में 23 नवंबर को चुनाव है. इसी दिन देवउठनी एकादशी भी है. ऐसे में मतदान की तरीख और कन्यादान का शुभ मूहुर्त एक ही दिन है. क्योकि देवउठनी एकादशी पर अबूझ सावा है, जिसका असर मतदान पर पड़ने वाला है. जबकि सनातन वोट बीजेपी (rajasthan BJP) का बड़ा वोट बैंक कहा जाता है. उसी दिन पूरे राजस्थान में हिंदू समाज में एक लाख के करीब शादी ब्याह है. ऐसे में इस दिन मतदान होने से हिंदू समाज के मतदाताओं का वोटिंग परसेंटेज कम होने के आसार जताए जा रहे हैं.

Read more!

ज्योतिष आचार्य पंडित पुरुषोत्तम गौड़ ने बताया कि चुनाव आयोग ने 23 नवंबर को मतदान का तारीख तय की है और 3 दिसंबर को परिणाम आने वाला है. दरअसल 23 नवंबर को एकादशी है और हिंदू समाज में देवउठनी एकादशी का विशेष महत्व है. इसी दिन चातुर्मास का समापन होता है.

4 महीने की निद्रा से जागते हैं भगवान विष्णु

मान्यता है कि इसी दिन भगवान विष्णु चार महीने की निद्रा से जागते हैं. ऐसे में शादी-विवाह और शुभ कार्य जैसे मांगलिक कार्यों की भी इसी दिन शुरुआत होती है. लोग मांगलिक कार्य में व्यस्त रहेंगे और शादी समारोह से जुड़े हुए व्यापारी भी व्यस्त रहेंगे. इसी दिन राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान होना है, ऐसे में मतदान प्रभावित होने के आसार हैं, जिसका असर बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों पर पड़ेगा.

श्राद्ध पक्ष में बीजेपी की पहली लिस्ट

पंडित पुरुषोत्तम गौड़ ने बताया कि भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की जो पहली लिस्ट श्राद्ध पक्ष में 9 अक्टूबर को जारी की है वो भी अंक गणित के हिसाब से बहुत अशुभ है. इससे भाजपा में कलह निश्चित है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि श्राद्ध पक्ष में कोई भी शुभ कार्य नहीं करते, लेकिन यह भी सही है की पूर्वजों का आशीर्वाद जरूर मिलता है.

जानिए बीजेपी में संभावित विवाद का ज्योतिष गणित

ज्योतिष गणित का आंकड़े के हिसाब से देखें तो भाजपा की पहली लिस्ट 9 अक्टूबर यानि विषम संख्या और 23 नवंबर को मतदान होना है ऐसे में 2+3=5 यह भी विषम संख्या है. यही नहीं 3 अक्टूबर को परिणाम जारी होने और 3 अंक भी विषम संख्या है. इसके आलावा 9 अक्टूबर को चन्द्रमा कर्क का था जो भारतीय जनता पार्टी के लिए 8वां होता है, फिर 23 नवंबर को चन्द्रमा मीन का है जो भाजपा के लिए चौथा होता है, आगे 3 नवंबर को चन्द्रमा 8वां होता है. ऐसे में 4, 8 और 12वां को निषेध माना जाता है, जिसके चलते चन्द्रमा अपना आक्रमक प्रभाव दिखाता है और अनावश्यक रूप से विवाद को पैदा करता है जो बहुत खतरनाक है.

डिस्क्लेमर: ये खबर ज्योतिष के एक्सपर्ट की जानकारी के आधार पर लिखी गई है. Rajasthan Tak ज्योतिष आधारित संभावनाओं का समर्थन नहीं करता है. 

यह भी पढ़ें:

Rajasthan Election 2023: बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, यहां देखिए पूरी सूची