‘कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहता था लेकिन…’ CM गहलोत ने मौका चूक जाने पर पहली बार जताया मलाल

राजस्थान तक

• 06:09 PM • 25 Aug 2023

CM Ashok Gehlot on not becoming Congress President: राजस्थान (rajasthan news) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (cm ashok gehlot) को पिछले साल कांग्रेस (congress) पार्टी ने अध्यक्ष बनने का ऑफर दिया था. लेकिन राजस्थान में हुए राजनीतिक घटनाक्रम के कारण यह मौका उनके हाथ से निकल गया. अब जाकर सीएम गहलोत ने पहली बार कहा है […]

'कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना चाहता था लेकिन...' CM गहलोत ने पहली बार बताई अपने मन की बात
'कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना चाहता था लेकिन...' CM गहलोत ने पहली बार बताई अपने मन की बात
Google CTA

CM Ashok Gehlot on not becoming Congress President: राजस्थान (rajasthan news) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (cm ashok gehlot) को पिछले साल कांग्रेस (congress) पार्टी ने अध्यक्ष बनने का ऑफर दिया था. लेकिन राजस्थान में हुए राजनीतिक घटनाक्रम के कारण यह मौका उनके हाथ से निकल गया. अब जाकर सीएम गहलोत ने पहली बार कहा है कि उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष (congress president) नहीं बन पाने का मलाल है.

Read more!

‘हिंदुस्तान टाइम्स’ को दिए इंटरव्यू में सीएम गहलोत ने कहा, “मैं अध्यक्ष बनने के लिए तैयार था. यह सीएम से 100 गुना बड़ा पद है. यह बहुत प्रतिष्ठित पद है कौन नहीं बनना चाहेगा. परिस्थितियां कुछ ऐसी हो गईं कि मैं नहीं बन सका.”

‘यह गलत धारणा है कि मैं CM बने रहना चाहता था’

अशोक गहलोत ने बताया कि यह गलत धारणा है कि मैं मुख्यमंत्री बने रहना चाहता था और इसलिए मैंने अध्यक्ष पद ठुकरा दिया. यह पूरी तरह गलत है. सोनिया गांधी सब जानती है और मैंने उन्हें सब बताया है. मैं इसमें नहीं पड़ना चाहता क्योंकि अब हमें सबको एक साथ चुनाव लड़ना चाहिए. भविष्य में कांग्रेस अध्यक्ष बनने की संभावना पर सीएम गहलोत ने कहा कि भविष्य किसने देखा है.

गौरतलब है कि पिछले साल अशोक गहलोत को पार्टी ने अध्यक्ष पद का ऑफर दिया था. अगर वह अध्यक्ष बनते तो उन्हें मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ता और सचिन पायलट को सीएम बनाए जाने की अटकलें थीं. कांग्रेस आलाकमान ने मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन ने इसको लेकर जयपुर भेजा था. हालांकि ऐन मौके पर गहलोत कैंप के विधायकों ने इस्तीफे का दांव चल दिया जिसके बाद राजनीतिक परिस्थितियां बदल गईं और गहलोत अध्यक्ष नहीं बन पाए.

यह भी पढ़ें: समर्थकों ने पायलट से पूछा- आप CM क्यों नहीं बने, फिर जवाब सुन हर कोई रह गया हैरान