Rainfall in Rajasthan: बीतें कई दिनों तक झमाझम बारिश के दौर के बाद अब राजस्थान में मौसम का मिजाज (Rajasthan Weather Update) बदल रहा है. कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से सूखा बना हुआ है. पश्चिमी राजस्थान (Rajasthan news) में मौसम शुष्क है, तो वहीं पूर्वी राजस्थान में बारिश का दौर लगातार जारी है. मौसम को लेकर पूर्वानुमान भी जारी किया गया है. मौसम विभाग केंद्र जयपुर (Jaipur News) के मुताबिक प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार हैं.
ADVERTISEMENT
करौली, धौलपुर, भरतपुर में हल्की से मध्यम बारिश वर्षा दौर जारी रहने की संभावना है. बीतें दिन की बात करें तो 5 जुलाई को पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई.
सपोटरा (करौली) में 14 मिमी, बाड़ी (धौलपुर) में 8 मिमी, बसेड़ी (धौलपुर) में 6, करौली में 6, सपऊ (धौलपुर) में 5, सिकराय (दौसा) में 3 और गंगापुर (सवाई माधोपुर) में 3 मिमी बारिश दर्ज की गई. वहीं, बयाना (भरतपुर) में 2, डीग (भरतपुर) में 2, पीपल्दा (कोटा) में 2, मण्डरायल (करौली) में 2, हिंडौन (करौली) में 2, सरमथुरा (धौलपुर) में 1 और भरतपुर में 1 मिमी वर्षा दर्ज की गई.
ADVERTISEMENT


