weather: अभी 6 मई तक आंधी-बारिश से राहत नहीं! मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

राजस्थान तक

• 01:30 AM • 05 May 2023

Rajasthan weather alert: राजस्थान में कहीं आंधी तो कहीं बारिश बदस्तूर जारी है. प्रदेश में पिछले 1 हफ्ते से मौसम बदला है. कहीं बारिश के बाद सिहरन भरी हवाओं के झोंके लोगों को राहत दे रही हैं तो कहीं बेमौसम बरसात से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के […]

Weather
Weather
Google CTA

Rajasthan weather alert: राजस्थान में कहीं आंधी तो कहीं बारिश बदस्तूर जारी है. प्रदेश में पिछले 1 हफ्ते से मौसम बदला है. कहीं बारिश के बाद सिहरन भरी हवाओं के झोंके लोगों को राहत दे रही हैं तो कहीं बेमौसम बरसात से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के अधिकांश जिलों में अभी 5 मई तक ऐसे ही मौसम के रहने का अनुमान है. यानी 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से आंधी और बारिश के साथ वज्रपात का अनुमान है.

Read more!

मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के मुताबिक 4 मई को 31 और 5 मई को 14 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं 6 मई को 10 जिले अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर और श्रीगंगानगर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

5 मई को इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट
मौसम विभाग के जयपुर केंद्र ने 5 मई को अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, सवाईमाधोपुर, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, नागौर और श्रीगंगानगर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बदल रहा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अभी भी राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में आगामी 48 घंटों के दौरान कहीं-कहीं मेघगर्जन, अचानक तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश दर्ज होने की संभावना है. राज्य में 7-8 मई से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होने से आंधी बारिश की गतिविधियों में कमी होने तथा तापमान में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है. दिनांक 8-9 मई को पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज होने की संभावना है.