Weather: राजस्थान में मौसम ने ली करवट, कमजोर पड़ा मानसून! जानें बारिश को लेकर IMD का अपडेट

राजस्थान तक

10 Aug 2023 (अपडेटेड: Aug 10 2023 1:37 AM)

Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम (Rajasthan Mausam Update) ने करवट ले ली है. मौसम विभाग (Meteorological Department Jaipur) के अनुसार प्रदेश में 10 अगस्त को मौसम (Weather Forecast) शुष्क और धूप वाला रहेगा. कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने की संभावना है और थोड़ी हल्की बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के […]

Weather: राजस्थान में मौसम ने ली करवट, कमजोर पड़ा मानसून! जानें बारिश को लेकर IMD का अपडेट
Weather: राजस्थान में मौसम ने ली करवट, कमजोर पड़ा मानसून! जानें बारिश को लेकर IMD का अपडेट
Google CTA

Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम (Rajasthan Mausam Update) ने करवट ले ली है. मौसम विभाग (Meteorological Department Jaipur) के अनुसार प्रदेश में 10 अगस्त को मौसम (Weather Forecast) शुष्क और धूप वाला रहेगा. कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने की संभावना है और थोड़ी हल्की बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. राजस्थान में अब मानसून कमजोर पड़ता हुआ नजर आ रहा है. इस महीने के बीते 9 दिनों में प्रदेश में बहुत कम बारिश देखने को मिली है. कहीं-कहीं हल्की बूंदाबूंदी ही दिखाई दी. अब प्रदेश में 15 अगस्त तक प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना नहीं है.

Read more!

राजस्थान में अगले कुछ दिनों में मौसम शुष्क और धूप वाला रहने की संभावना है. वहीं उमस भरी गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा सकती है. तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. हालांकि, कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है.

यहां राजस्थान के कुछ प्रमुख शहरों के लिए मौसम की भविष्यवाणी दी गई है: यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि यह केवल एक मौसम पूर्वानुमान है और वास्तविक मौसम अलग हो सकता है.

जयपुर: शुष्क और धूप वाला, अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस

जोधपुर: शुष्क और धूप वाला, अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस

उदयपुर: शुष्क और धूप वाला, अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस

इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 9 से 15 अगस्त तक पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है. इनमें जयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग शामिल है. इस बीच यहां पर बूंदाबांदी के आसार हैं. साथ ही पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में कहीं कहीं बारिश हो सकती है. 12 अगस्त के बाद पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहने के संभावना बताई गई है.

यह भी पढ़ें: Banswara: राहुल का चुनावी शंखनाद! राजस्थान की 25 और MP की 47 सीटों का जंक्शन मानगढ़ धाम?