कांग्रेस में गहलोत ने खुद को CM फेस माना तो पायलट ने कह दी ये बात!

राजस्थान तक

19 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 19 2023 1:51 PM)

Sachin Pilot said on CM face: राजस्थान कांग्रेस (rajasthan congress) में उम्मीदवारों की पहली सूची आने से पहले मुख्यमंत्री के चेहरे पर चर्चा तेज हो गई है. माना जा रहा है कि दोनों कद्दावर नेता अशोक गहलोत (ashok Gehlot) और सचिन पायलट (sachin pilot) खुद को दावेदार माने रहे हैं. हालांकि गहलोत ने ये प्रेस […]

NewsTak
Google CTA

Sachin Pilot said on CM face: राजस्थान कांग्रेस (rajasthan congress) में उम्मीदवारों की पहली सूची आने से पहले मुख्यमंत्री के चेहरे पर चर्चा तेज हो गई है. माना जा रहा है कि दोनों कद्दावर नेता अशोक गहलोत (ashok Gehlot) और सचिन पायलट (sachin pilot) खुद को दावेदार माने रहे हैं. हालांकि गहलोत ने ये प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंसते हुए ही सही ये कह दिया कि कांग्रेस में जो सीएम फेस का उम्मीदवार माना गया वो कभी मुख्यमंत्री नहीं बन पाया.

Read more!

गौरतलब है कि साल 2018 में चुनाव के दौरान सचिन पायलट को सीएम फेस की दौड़ में सबसे आगे और तगड़ा उम्मीदवार माना गया था पर वे सीएम नहीं बन पाए.

पायलट बोले- आलाकमान तय करेगा

इधर दौसा के सिकराय में 20 अक्टूबर को प्रियंका गांधी की रैली से पहले वहां का जायजा लेने पहुंचे पायलट ने पत्रकारों से बात की. इस दौरान उन्होंने सीएम फेस के सवाल पर कहा कि पार्टी का लीडरशिप और विधायक चुनेंगे सीएम. पार्टी का लीडरशिप तय करता है कौन कहां बैठेगा?

गहलोत बोले- मुझे ये सीएम पद नहीं छोड़ेगा

इधर गुरुवार को दिल्ली में सीएम गहलोत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल का जवाब देते हुए कहा- ‘मैं मुख्यमंत्री पद छोड़ना चाहता हूं पर ये पद मुझे नहीं छोड़ रहा और शायद आगे भी नहीं छोड़ेगा.’

पुराने क्लैश पर बोले पायलट

पायलट ने कहा कि आपलोगों ने सीमए साहब को नहीं सुना आज. हमारे अंदर जो प्यार मोहब्बत है वो मिसल बन चुकी है. वो प्यार मोहब्बत देखकर विरोध बहुत घबराए और डरे हुए हैं. जो मैंने मुद्दे उठाए थे उसे पार्टी ने स्वीकार किया है. हमारी जो कमियां थीं उसे ठीक करने का काम किया है.

यह भी पढ़ें:

सीएम गहलोत ने भी मान लिया कि टिकट बंटवारे में सचिन पायलट की चल गई!