करप्शन के मुद्दे पर सीएम गहलोत को घेरा तो बीजेपी सांसद ने पायलट के खिलाफ खोला मोर्चा!

राकेश गुर्जर

24 Apr 2023 (अपडेटेड: Apr 24 2023 1:46 PM)

Rajasthan News: राजस्थान की कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ बीजेपी आगामी 28 अप्रैल को जन आक्रोश रैली निकालेगी. रैली मे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित भाजपा के अन्य स्थानीय नेता कांग्रेस को घेरने की तैयारी मे जुटे हैं. सोमवार को सरस्वती पुस्तकालय मे भाजपा नेता मधूसूदन भिंडा के नेतृव मे बैठक का आयोजन […]

पायलट की चेतावनी पर अधीर रंजन ने दिया बड़ा बयान! CM गहलोत की काबिलियत को लेकर कही ये बात
पायलट की चेतावनी पर अधीर रंजन ने दिया बड़ा बयान! CM गहलोत की काबिलियत को लेकर कही ये बात
Google CTA

Rajasthan News: राजस्थान की कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ बीजेपी आगामी 28 अप्रैल को जन आक्रोश रैली निकालेगी. रैली मे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित भाजपा के अन्य स्थानीय नेता कांग्रेस को घेरने की तैयारी मे जुटे हैं. सोमवार को सरस्वती पुस्तकालय मे भाजपा नेता मधूसूदन भिंडा के नेतृव मे बैठक का आयोजन हुआ. जिसमें शहर अध्यक्ष सहित अनेक भाजपा पदाधिाकरी मौजूद रहे.

Read more!

आक्रोश रैली की तैयारी को लेकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने इसे लेकर पत्रकारों से बातचीत की. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि गहलोत सरकार ने 4 साल मे भ्रष्टाचार फैलाया और 17 पेपर लीक हुए. पेपर लीक के मामले में आरपीएसी के चैयरमैन पकड़े गए और गैंगवार हो रहे है. पूरी सरकार नकारा सरकार साबित हुई और कर्मचारी-तहसीलदार धरने पर है.

सांसद ने कहा कि सचिन पायलट उप मुख्यमंत्री के पद पर रहे हैं. ये एक छोटा पद नही हैं, एक दिन भी आवाज नही उठाई. सीधा-सीधा तो कांग्रेस को गालियां दे नहीं सकते हैं. इसी के चलते भाजपा की आड़ में कांग्रेस पर हमला करते हैं. उन्होंने कहा कि पायलट में हिम्मत है तो सीधा-सीधा कहे. उनके विधायक रामनारायण मंत्री सीधा चैलेज कर रहे हैं.