जयपुर में रैपिडो से जा रही युवती के साथ दिनदहाड़े छेड़छाड़ करने वाले कौन हैं! जयपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों को खोज निकाला

जयपुर के इस्कॉन रोड पर रैपिडो से जा रही एक युवती के साथ बाइक सवार दो युवकों ने 'बैड टच' और बदसलूकी की. युवती ने हिम्मत दिखाते हुए एक आरोपी को थप्पड़ मारा. घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर टोंक निवासी मनराज और सुदामा की पहचान कर ली है.

jaipur
jaipur

विशाल शर्मा

follow google news

राजस्थान की राजधानी जयपुर से महिला सुरक्षा पर सवाल खड़ा करने वाला एक मामला सामने आया है. यहां के इस्कॉन रोड इलाके में दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने एक युवती के साथ बदसलूकी और 'बैड टच' किया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. जयपुर पुलिस ने मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए आरोपियों की पहचान कर ली है.

Read more!

हिम्मत दिखाते हुए युवती ने जड़ा थप्पड़

जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवती बाइक टैक्सी (रैपिडो) से कहीं जा रही थी. तभी पीछे से आए एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उसका पीछा करना शुरू किया. युवकों ने चलती बाइक पर युवती के साथ गलत हरकत की. युवती ने घबराने के बजाय बहादुरी दिखाई और तुरंत विरोध करते हुए एक आरोपी को थप्पड़ जड़ दिया. इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए.

सीसीटीवी में कैद हुई हरकत

यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जो अब वायरल हो रही है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह युवक युवती को परेशान कर रहे हैं. जयपुर दक्षिण के डीसीपी राजर्षि राज ने बताया कि पुलिस ने वीडियो की जांच की, जिससे पता चला कि यह घटना न्यू सांगानेर रोड के पास की है.

आरोपियों की पहचान हुई

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई. जयपुर दक्षिण के पुलिस उपायुक्त राजर्षि राज ने बताया कि 9 अप्रैल को वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू की गई. 

आरोपियों के नाम मनराज और सुदामा

पुलिस ने रैपिडो चालक की पहचान कर उससे पूछताछ की और कंपनी से संबंधित रिकॉर्ड भी प्राप्त किए. हालांकि पीड़िता ने अब तक औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच जारी रखी है.

तकनीकी जांच और पूछताछ के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है. आरोपियों के नाम मनराज और सुदामा बताए जा रहे हैं, जो टोंक जिले के निवासी हैं. फिलहाल पुलिस की टीमें उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं.
 

    follow google news