Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक चुनाव परिणामों पर राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि कर्नाटक में अब यह स्पष्ट हो चुका है कि कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलेगा. इसके साथ ही कर्नाटक में किसे मुख्यमंत्री बनाया जाएगा, इस पर भी सचिन पायलट का बड़ा बयान सामने आया है.
ADVERTISEMENT
गौरतलब है कि कर्नाटक में 224 सीटों पर हुए चुनावों के रुझान सामने आ रहे हैं जिसमें कांग्रेस पार्टी 135 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है. इसी के साथ कांग्रेस पार्टी की कर्नाटक में स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनती नजर आ रही है. वहीं बीजेपी करीब 60 और जेडीएस 20 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है. स्पष्ट बहुमत पाने के लिए किसी भी पार्टी को 113 सीटें जीतना जरूरी है.
पायलट ने ‘आज तक’ से खास बातचीत में बताया कि कर्नाटक में हमारी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलेगा अब ये साबित हो चुका है. हम लोगों ने जो आरोप लगाया था कि कर्नाटक में कोई भी काम कराने के लिए 40 प्रतिशत कमीशन देना पड़ता है. उस बात को लोग समझ गए कि करप्शन को खत्म करने के लिए बीजेपी के शासन का अंत करना पड़ेगा. ये मुद्दे सार्वजनिक जीवन में बहुत महत्वपूर्ण होते हैं.
पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जब गवर्नेंस में फेल होती है तो वह हमेशा की तरह विभाजन करने वाली राजनीति को फ्रंट पर ले आती है. हिंदू-मुस्लिम, बजरंगबली और राम के नाम पर राजनीति करने लगती है. ये सब काम करते हैं जब उनको लगता है कि उनका वोट खिसक रहा है. लेकिन जनका उम्मीद रखती है कि कोई भी सरकार हो वो उनके इश्यूज पर काम करें.
कर्नाटक में कौन होगा अगला सीएम?
सचिन पायलट से पूछा गया कि कर्नाटक में डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया में से किसे सीएम बनाया जाएगा? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि हर स्टेट की परिस्थिति अलग होती है. अभी कहना बहुत जल्दबाजी होगी. पहले परिणाम आने दीजिए. इसके बाद कांग्रेस पार्टी, विधायक और सब नेतागण निर्णय करेंगे कि कौन हमारे विधायक दल का नेता होगा.
यह भी पढ़ें: Alwar: सचिन पायलट की जन संघर्ष यात्रा पर क्या बोले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, देखें
ADVERTISEMENT


