Rajasthan CM: राजे ने दिखाया दम! पूर्व मुख्यमंत्री के घर पहुंच गए इतने विधायक

राजस्थान तक

• 10:52 AM • 10 Dec 2023

Rajasthan CM: राजस्थान में नया सीएम (Rajasthan CM) कौन होगा? इसे लेकर सस्पेंस बरकरार है. माना जा रहा है 15 दिसंबर तक मुख्यमंत्री पद की शपथ हो सकती है, इसके पीछे का कारण 16 दिसंबर से शुरू हो रहा मलमास बताया जा रहा है. इस बीच विधायक दल की बैठक भी टल चुकी है. जानकारी के […]

3 किलो सोना और 15 किलो चांदी, जानें वसुंधरा राजे के पास कुल कितनी संपत्ति है?
3 किलो सोना और 15 किलो चांदी, जानें वसुंधरा राजे के पास कुल कितनी संपत्ति है?
Google CTA

Rajasthan CM: राजस्थान में नया सीएम (Rajasthan CM) कौन होगा? इसे लेकर सस्पेंस बरकरार है. माना जा रहा है 15 दिसंबर तक मुख्यमंत्री पद की शपथ हो सकती है, इसके पीछे का कारण 16 दिसंबर से शुरू हो रहा मलमास बताया जा रहा है. इस बीच विधायक दल की बैठक भी टल चुकी है. जानकारी के मुताबिक यह मीटिंग अब मंगलवार को होगी. वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (vasundhara raje) के आवास पर जुटने वाली कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ती जा रही है. पहले देवी सिंह भाटी उनके घर पहुंचे, फिर एक के बाद एक कई विधायकों का उनके घर पर जमावड़ा लग गया है.

Read more!

राजे के आवास पर विधायक प्रताप सिंह सिंघवी, अजय सिंह किलक और अंशुमान भाटी भी पहुंचे हैं. साथ ही बीजेपी नेता प्रह्लाद गुंजल ने भी राजे से मुलाकात की है. विधायक बहादुर सिंह, जगत सिंह, कालीचरण सराफ ने भी वसुंधरा राजे से मुलाकात की.

जयपुर पहुंचीं पूर्व सीएम तो बढ़ गई गहमागहमी

इसके अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता राजपाल सिंह और अशोक परनामी ने भी उनसे मुलाकात की. विधायक बाबू सिंह राठौड़ और अर्जुन लाल गर्ग ने भी वसुंधरा राजे से मुलाकात की. खास बात यह है कि राजे दिल्ली में बैठक के बाद जयपुर पहुंची हैं. नतीजे आने के बाद से ही दिल्ली में बैठकों का दौर जारी है. जिसके बाद 7 दिसंबर को देर रात वसुंधरा राजे भी दिल्ली पहुंची थीं. जब राजे से पत्रकारों ने सवाल पूछा कि आपकी आलाकमान से मुलाकात होगी? तो उन्होंने जवाब देते हुए बताया कि वह पार्टी के काम से दिल्ली नहीं आई, बल्कि वह अपनी बहू को देखने के लिए दिल्ली आई है.

दो दिन पहले हो गई पर्यवेक्षकों की घोषणा, अब तक नहीं हुआ ऐलान

बता दें कि शुक्रवार को पर्यवेक्षकों की घोषणा के बाद राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा के बीच मुलाकात भी हुई. हालांकि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि अशोक गहलोत की इच्छा सोमवार को पूरी हो जाएगी. दरअसल, अशोक गहलोत ने कहा था कि बीजेपी 5-6 दिन में भी सीएम तय नहीं कर पाई है. अनुराग ठाकुर के इस बयान के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि सोमवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी और उसी दिन सीएम के नाम का भी ऐलान कर दिया जाएगा. हालांकि अभी भी सस्पेंस बरकरार है.