राजस्थान के विधानसभा चुनाव में कौन होगा बीजेपी का चेहरा? शेखावत ने दिया बड़ा बयान

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में बीजेपी के सीएम फेस को लेकर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बयान दिया. उन्होंने कहा कि पार्टी राजस्थान में पीएम मोदी के चेहरे पर ही चुनाव लड़ेगी. राजसमंद जिले के नाथद्वारा दौरे पर आए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि इस बार […]

NewsTak

देवी सिंह

follow google news

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में बीजेपी के सीएम फेस को लेकर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बयान दिया. उन्होंने कहा कि पार्टी राजस्थान में पीएम मोदी के चेहरे पर ही चुनाव लड़ेगी. राजसमंद जिले के नाथद्वारा दौरे पर आए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि इस बार पीएम मोदी के चेहरे पर ही प्रदेश में भाजपा चुनाव लड़ेगी.

Read more!

शेखावत ने कहा कि देश के सभी वर्गों के लोग आज पीएम मोदी में मसीहा की छवि देखते हैं. मोदी देश ही नहीं विश्व के सर्वमान्य नेता हैं. वहीं, प्रदेश की गहलोत सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि प्रदेश में धरातल पर जो भी विकास हो रहा है, वह प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से केंद्रीय मदद से हो रहा है. सरकार का पैसा तो सैलरी और पेंशन में ही खर्च हो रहा है.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की रेवेन्यू का 107 परसेंट कर्मचारियों की तनख्वाह, पेंशन और लोन के ब्याज के रूप में ही चला जाता है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से लगातार संजीवनी सोसायटी घोटाले के मुद्दे पर आरोप को लेकर कहा कि अब यह प्रकरण कोर्ट में विचाराधीन है, ऐसे में उनका टिप्पणी करना उचित नहीं है.

वीरांगना के मुद्दे पर गहलोत को घेरा
सीएम गहलोत को वीरांगना के मुद्दे पर भी जमकर घेरा. उन्होंने कहा कि जिन सपूतों ने देश की रक्षा के लिए अपने जीवन का त्याग किया, ऐसे शहीदों की वीरांगनाओं को मिलने का समय तक नहीं देना, आधी रात के समय उनको धरने से हटाना और उनको सड़कों पर घसीटना यह अपमान की पराकाष्ठा है. वीरांगनाओं के समर्थन में किरोड़ी मीणा और भाजपा नेताओं के साथ पुलिस बल प्रयोग पर मुख्यमंत्री और सरकार को आड़े हाथ लेते हुए शेखावत ने कहा कि प्रदेश सरकार के मुखिया की कुर्सी डगमगा रही है. ऐसे में वह अपनी पार्टी के अंदर और पार्टी के बाहर विरोध में उठती हर आवाज को पुलिस और लाठी के दम पर दबाना चाहते हैं.

यह भी पढ़ेंः अडाणी मुद्दे पर कांग्रेस का राजभवन घेराव शुरू, प्रदर्शन में पहुंचे नेताओं ने केंद्र सरकार पर उठाए ये सवाल

    follow google news