अगले चुनाव में कौन होगा कांग्रेस का चेहरा? चांदना ने दिया जवाब, पायलट के लिए कही ये बातें, जानें

उमेश मिश्रा

• 03:54 PM • 09 Apr 2023

Rajasthan News: राजस्थान सरकार में युवा मामले व खेल मंत्री अशोक चांदना ने अगले चुनाव की रणनीति को लेकर राय रखी है. उन्होंने पार्टी के चेहरे को लेकर बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का चेहरा कांग्रेस पार्टी में आलाकमान तय करेगा. चुनाव कांग्रेस पार्टी के सिंबल पर ही लड़ा जाएगा. वहीं, पायलट के मुद्दे को लेकर […]

NewsTak
Google CTA

Rajasthan News: राजस्थान सरकार में युवा मामले व खेल मंत्री अशोक चांदना ने अगले चुनाव की रणनीति को लेकर राय रखी है. उन्होंने पार्टी के चेहरे को लेकर बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का चेहरा कांग्रेस पार्टी में आलाकमान तय करेगा. चुनाव कांग्रेस पार्टी के सिंबल पर ही लड़ा जाएगा. वहीं, पायलट के मुद्दे को लेकर भी उन्होंने कहा कि सचिन पायलट हमारी पार्टी के सीनियर लीडर हैं.

Read more!

धौलपुर के प्रभारी चांदना जिले के दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की कार्यशैली औऱ जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर आमजन में भारी उत्साह है. पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के अनशन पर बैठने के मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने प्रेस वार्ता और उनके वीडियो नहीं सुने है.

बाड़मेर की घटना को लेकर मंत्री अशोक चांदना ने कहा कि घटना बेहद दुखद है. सरकार जिम्मेदारी के साथ काम कर रही है. दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. मीडिया के अवैध खनन के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मेरे इलाके में अवैध खनन नहीं होता है. इस तरह की शिकायत आएगी तो खान मंत्री से बातचीत कर मामले में कार्यवाही की जाएगी.

यह भी पढ़ेः पायलट के आरोपों के बाद गहलोत को मिला कांग्रेस नेतृत्व का साथ! जयराम रमेश ने की तारीफ