चुनावी साल में सचिन पायलट की कांग्रेस से दूरी! क्या है इसके मायने, देखें

राजस्थान तक

08 Apr 2023 (अपडेटेड: Jul 14 2023 6:50 AM)

Why is the pilot silent? Why are you not visible in the election year?

NewsTak
Google CTA

Read more!

राजस्थान के कई जिलों में कांग्रेस के संभाग स्तरीय सम्मेलन हुए लेकिन पायलट कहीं नहीं दिखाई दिए। इसके साथ ही राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस ने राजस्थान सहित पूरे देश में आंदोलन किए लेकिन पायलट वहां भी नदारद रहे, जब गहलोत दिल्ली और गुजरात में राहुल के साथ मौजूद होकर उनकी ढाल बने हुए थे, वहां भी पायलट मौजूद नहीं थे। दिल्ली के राजघाट से लेकर राजधानी जयपुर में हुए किसी भी आंदोलन में पायलट नहीं दिखाई दिए। अब इसके बाद लोग पूछ रहे हैं कि क्या पायलट कांग्रेस से नाराज चल रहे हैं। राहुल गांधी के समर्थन में राजधानी जयपुर में भी कांग्रेस ने संकल्प सत्याग्रह का आयोजन किया था, जिसमें डोटासरा ने आंदोलन में नहीं शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं पर निशाना साधा था, डोटासरा साहब तो यहां तक कह गए कि पार्टी को ऐसे कार्यकर्ताओं की कोई जरूरत नहीं है। तो वहीं इसे लेकर राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा का कहना कि उन्होंने सभी नेताओं को चिट्ठी भेजकर कहा था कि ये कार्यक्रम राहुल गांधी के लिए हो रहे हैं। जो नेता शामिल नहीं हो रहे उनके जबाव भी उनके पास आए हैं। ऐसे में सचिन पायलट यदि इन आंदोलन में शामिल नहीं हो सके हैं तो कोई बड़ी बात नहीं है। कांग्रेस की ओर से इन अटकलों से इनकार किया जा रहा है कि गहलोत और पायलट के बीच नाराजगी है। राहुल गांधी भी दोनों को पार्टी का एसेट बता चुके हैं लेकिन सचिन का पार्टी कार्यक्रमों में शामिल होना आखिर इशारा तो इस बात की ओर ही कर रहा है कि गहलोत और पायलट के बीच कुछ ठीक नहीं है। दोनों के बीच मतभेद ही नहीं बल्कि मनभेद भी हैं। 25 सितंबर को राजस्थान की सियासत में जो कुछ भी हुआ, उसे लेकर भी पायलट कई बार कार्रवाई की बात कह चुके हैं। लेकिन कांग्रेस आलाकमान की ओर से अभी भी इस मामले को लेकर कोई कठोर एक्शन नहीं लिया गया है। बताया जा रहा है कि शायद पायलट इसी बात को लेकर कांग्रेस से नाराज हो सकते हैं। पायलट का अन्य कार्यक्रमों में शामिल होना और कांग्रेस के किसी कार्यक्रम में शामिल होना तो आखिर इसी बात का संकेत दे रहा है कि शायद राजस्थान कांग्रेस में कुछ ठीक नहीं है।

Why is the pilot silent? Why are you not visible in the election year?