राजेंद्र गुढ़ा के खिलाफ मंत्री महेश जोशी क्यों कह रहे FIR कराने की बात, जानें

विशाल शर्मा

• 03:07 PM • 26 Jul 2023

Mahesh Joshi going to file FIR against Rajendra Gudha: राजस्थान (Rajasthan news) में चुनाव से पहले कांग्रेस (Rajasthan congress) में कलह कम होने का नाम नहीं ले रही है. भले ही सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच समझौता हो गया हो, लेकिन अब राजेंद्र गुढ़ा का ‘लाल डायरी’ बम कांग्रेस में हलचल मचा रही […]

राजस्थान: मंत्री महेश जोशी के OSD और दोस्त के घर पहुंची ED की टीम, संजय बड़ाया के घर मिले 4 करोड़ कैश
राजस्थान: मंत्री महेश जोशी के OSD और दोस्त के घर पहुंची ED की टीम, संजय बड़ाया के घर मिले 4 करोड़ कैश
Google CTA

Mahesh Joshi going to file FIR against Rajendra Gudha: राजस्थान (Rajasthan news) में चुनाव से पहले कांग्रेस (Rajasthan congress) में कलह कम होने का नाम नहीं ले रही है. भले ही सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच समझौता हो गया हो, लेकिन अब राजेंद्र गुढ़ा का ‘लाल डायरी’ बम कांग्रेस में हलचल मचा रही है. मंत्री पद से बर्खास्त होने के बाद राजेंद्र गुढ़ा ने मंत्री महेश जोशी सहित कई मंत्रियों के ऊपर गंभीर आरोप लगाया है. जिसके बाद अब कैबिनेट मंत्री महेश जोशी राजेंद्र गुढ़ा के आरोपों को लेकर सोढाला पुलिस थाने में मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाने की बात कह रहे हैं.

Read more!

मुख्यमंत्री के करीबी और जलदाय मंत्री महेश जोशी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर कहा कि जिस तरह के आरोप राजेंद्र गुढ़ा ने उन पर लगाए हैं उसका जवाब उन्हें कोर्ट में देना होगा. क्योंकि वो राजेंद्र गुढ़ा के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराएंगे. इसको लेकर वकीलों से राय ले ली है और एक-दो दिन में थाने में एफआईआर देंगे.

गुढ़ा को माफी मांगनी चाहिए- जोशी
उन्होंने कहा कि राजेंद्र गुढ़ा को सार्वजनिक रूप से उनसे माफी मांगनी चाहिए. वहीं लाल डायरी को लेकर उन्होंने कहा कि विधानसभा में राजेंद्र गुढ़ा ने जो लाल डायरी लहराई वो डायरी लग ही नहीं लग रही है. अगर उनके पास कोई लाल डायरी है तो बताना चाहिए कि उसमें क्या है? सिर्फ बीजेपी के हाथों में राजेंद्र गुढ़ा खेल रहे हैं. क्योंकि जिस वक्त उन्होंने डायरी स्पीकर सीपी जोशी के सामने लहराई उसके कुछ देर बाद ही बीजेपी विधायकों ने भी छोटी-छोटी वैसी लाल डायरियां लहराने लगे. रही बात विधानसभा में धक्का-मुक्की की तो ऐसा कुछ नहीं हुआ. उन्होंने सभी का बीच बचाव किया था.